पर्यटक स्थल गुलमर्ग में रोपवे हादसे केबल कार के सर्विस ठेकेदार ने अजीबो-गरीब बयान दिया है। उन्होंने इस हादसे के लिए भगवान को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अबदुल्ला ने केबल कार के 'सर्विस सिस्टम' को हादसे की वजह बताया है।
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में रविवार को एक केबल कार में से गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों के अलावा गाइड और तीन कश्मीरियों की मौत हो गई थी।
ठेकेदार ने इस हादसे के लिए 'भगवान को जिम्मेदार ठहराया है और साथ ही पूर्व सीएम उमर अबदुल्ला के लगाए गए आरोप का खंडन किया है। उमर ने केबल कार के 'स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर' की अनदेखी करने को हादसे की वजह बताया।
मैनेजर रियाज अहमद ने कहा कि केबल कार में एक 'स्वचालित सेफ्टी सिस्टम' होता है जिसे तेज हवाओं के चलते में नियंत्रित नहीं कर सकते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
बताया जा रहा है कि हवा के रुख बदलने से एक पेड़ टूट गया जो हवा में उड़ता हुआ सीधा केबल कार से जा टकराया। वहीं, तारों के संतुलन खोने से केबल कार पलट गई और उसमें सवार सभी लोग शीशा टूटने से सैंकड़ों मीटर की ऊंचाई से सीधे नीचे स्काई रिसोर्ट पर जा गिरे।
गंडोला लिफ्ट दुनिया की सबसे उंची केबल कार है जिसकी ऊंचाई लगभग 4,100 मीटर है। इस केबल कार से बर्फीले हिमालय की विशाल झलक दिखती है।