फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Meeting: पीएम के साथ सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों की बैठक खत्म, मोदी से मुलाकात पर विपक्षी नेताओं ने कही ये बात

Tue, 10 Jun 2025 10:29 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

PM Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को विभिन्न सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों से मुलाकात की, जिसमें सांसदों ने अपने विदेश दौरों के अनुभव साझा किए। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इस बैठक को सौहार्दपूर्ण और अनौपचारिक बताया, जबकि मनीष तिवारी ने इसे खुली और अनौपचारिक चर्चा करार दिया। 
विज्ञापन
शशि थरूर, मनोज तिवारी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंगलवार की शाम विभिन्न सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों से मुलाकात हुई। इस पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, प्रधानमंत्री का हम सभी के प्रति बहुत सौहार्दपूर्ण भाव था। उन्होंने इसे प्रतिनिधिमंडलों के लिए धन्यवाद देने का अवसर माना और वह बहुत ही विनम्रता के साथ एक घंटे से अधिक समय तक हम सभी के साथ रहे।  

विज्ञापन


थरूर ने बताया कि प्रधानमंत्री ने लॉन में घूमते हुए विभिन्न टेबल पर जाकर लोगों के अलग-अलग समूहों से बातचीत की। सभी ने उनसे अनौपचारिक तरीके से चर्चा की। यह कोई औपचारिक बैठक नहीं थी, बल्कि एक अच्छी, जीवंत और अनौपचारिक मुलाकात थी। कांग्रेस नेता ने बताया कि जो लोग अपनी यात्रा की रिपोर्ट प्रधानमंत्री को देने वाले थे, उन्होंने भी औपचारिक रूप से रिपोर्ट पेश नहीं की। सभी ने कई विषयों पर चर्चा की। समय के साथ स्पष्ट हो जाएगा कि क्या बातें साझा की गईं। उन्होंने यह भी कहा कि हर देश ने यह विचार व्यक्त किया कि सांसदों का दौरा करना एक बहुत अच्छा कदम है। सभी ने सुझाव दिया कि इसे कई बार किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने इस विचार को गंभीरता से लिया। 

ये भी पढ़ें: Operation Sindoor Outreach: सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों से मिले PM मोदी, सदस्यों ने साझा किए विदेश दौरों के अनुभव
विज्ञापन


पीएम ने सभी भी बातें ध्यानपूर्व सुनीं: मनीष तिवारी
कांग्रेस सांसद और सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य मनीष तिवारी ने भी इसे अनौपचारिक और खुला संवाद बताया। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों ने प्रधानमंत्री के साथ अपने अनुभव साझा किए और प्रधानमंत्री ने सभी की बातें ध्यानपूर्वक सुनीं। तिवारी ने कहा, यह एक अनौपचारिक और खुली बातचीत थी। सबसे खास बात यह रही कि सभी ने विभिन्न देशों से प्राप्त जानकारियों को साझा किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने भी अपने विचार व्यक्त किए और यह बैठक अनौपचारिक लेकिन सार्थक रही। 

तिवारी ने कहा कि विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने दुनियाभर में कुछ बीज बोए हैं। अब यह विदेश मंत्रालय पर निर्भर है कि वह इस पहल को आगे बढ़ाए और इसे अगले स्तर तक ले जाए, ताकि पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगाया जा सके, जो वैश्विक मंच पर आंतकवाद को प्रायोजित करने वाला राज्य है। उन्होंने कहा, इन दौरों ने आतंकवाद को राज्य नीति के रूप में अपनाने वाले देशों के खिलाफ एक अंतरराष्ट्रीय गठबंधन बनाने की नींव रखी है। यदि इस पहल को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाया जाए, तो यह निश्चित रूप से उन सभी देशों को प्रतिबंधित करने में मदद करेगा जो आतंकवाद को एक नीति के रूप में उपयोग करते हैं। 

ये भी पढ़ें: Shashi Tharoor: 'अच्छे नतीजे मिले, उच्च स्तर की बैठकें हुईं...', शशि थरूर ने की अपने प्रतिनिधिमंडल की सराहना

बैठक में शामिल नहीं हो पाए एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी
एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी पीएम मोदी के साथ सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की बैठक में शामिल नहीं हुए। एएनआई से फोन पर बातचीत में उन्होंने कहा, मैं देश से बाहर हूं। मुझे मेडिकल इमरजेंसी के कारण दुबई जाना पड़ा। मेरे रिश्तेदार और बचपन के दोस्त की तबीयत खरीब होने के कारण मुझे अचानक जाना पड़ा। मैंने अपने प्रतिनिधिमंडल के नेता बैजयंत पांडा को इस बारे में सूचित कर दिया था। 
विज्ञापन


पीएम ने मैत्री मंच बनाने का दिया आश्वासन: विक्रमजीत सिंह साहनी
बैठक को लेकर आम आदमी पार्टी के सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने कहा, प्रधानमंत्री ने हरेक सांसद से मुलाकात की और उनकी प्रतिक्रिया ली। हमने आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस का संदेश दिया। प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों को आश्वासन दिया कि इस तरह की बैठकें जारी रहेंगी और मैत्री मंच बनाए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि विभिन्न देशों के थिंक टैक को उनके साथ बाचतीच के लिए भारत बुलाया जाएगा। 

मैंने प्रधानमंत्री को रिपोर्ट पेश की, उन्होंने सराहना की: राजीव राय
समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने कहा, यह प्रधानमंत्री के साथ एक बहुत ही अनौपचारिक मुलाकात थी। मैंने एक रिपोर्ट तैयार की थी, जिसे मैंने उन्हें प्रस्तुत किया। उनकी इसकी सराहना की। हमने जिन देशों का दौरा किया, उन सभी ने इस घटना (पहलगाम आतंकी हमला) की निंदा की और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को समर्थन देने का वादा किया। 


   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें