फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Sindoor: जयशंकर ने चार देशों के विदेश मंत्रियों से की बात, समर्थन और एकजुटता के लिए जताया आभार

Wed, 07 May 2025 07:25 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Operation Sindoor: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जापान, फ्रांस, जर्मनी और स्पेन से फोन पर बात की और पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारत की सैन्य कार्रवाई की जानकारी दी। जयशंकर ने एकजुटता और समर्थन जताने के लिए उनका धन्यवाद भी किया।
विज्ञापन
डॉ. एस. जयशंकर, विदेश मंत्री - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को अपने जापान, जर्मनी, स्पेन के समकक्षों के साथ फोन पर बात की। जयशंकर ने उन्हें  पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों पर भारत के हवाई हमलों की जानकारी दी। उधर, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस सहति कई वैश्विक नेताओं दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की है।   

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर: दुनिया से सामने आया पाकिस्तान का दोहरा चरित्र, आतंकियों के जनाजे में शामिल हुए सेना अधिकारी

जयशंकर ने जापानी विदेश मंत्री ताकेशी इवाया से फोन पर बात की और कहा, 'आज सुबह भारत की सीमा पार आतंकी ढांचे पर की गई कार्रवाई पर चर्चा हुई। 22 अप्रैल के आतंकी हमले की कड़ी निंदा करने के लिए जापान का आभार।'
विज्ञापन


फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरो और जर्मनी के जोहान वाडेफुल के साथ साझा बातचीत के बाद जयशंकर ने कहा, 'पहलगाम आतंकी हमले के बाद उनकी एकजुटता और समर्थन के लिए धन्यवाद। आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस जरूरी है।' वहीं, स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बारेस से बातचीत के बाद विदेश मंत्री ने कहा,'सीमा पार आतंकवाद पर भारत की ठोस और संतुलित प्रतिक्रिया पर चर्चा हुई।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'पहलगाम के पीड़ितों के लिए न्याय की शुरुआत...', ऑपरेशन सिंदूर पर क्या बोला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के करीब दो हफ्ते बाद भारत ने बुधवार सुबह जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। इनमें बहावलपुर भी शामिल है, जो जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) का गढ़ माना जाता है। इसके अलावा, मुरीदके को भी निशाना बनाया गया है,जहां मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का ठिकाना है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें