फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VR Chaudhari: 'ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को लगी सबसे ज्यादा चोट', पूर्व वायुसेना प्रमुख बोले- ये साहसिक फैसला

Tue, 23 Dec 2025 10:34 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान पर निर्णायक और सटीक हमले किए। पूर्व वायुसेना प्रमुख वी.आर. चौधरी के अनुसार, जब पाकिस्तान ने भारतीय ठिकानों पर हमला किया तो भारत ने उसके एयरबेस और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर करारा जवाब दिया।
विज्ञापन
वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय वायुसेना के पूर्व प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी (सेवानिवृत्त) ने बड़ा और सख्त बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले शुरू किए और हालात नियंत्रण से बाहर होने लगे, तब भारतीय वायुसेना ने करारा जवाब दिया और पाकिस्तान में उन ठिकानों को निशाना बनाया, जहां उसे सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा।

विज्ञापन


पूर्व वायुसेना प्रमुख ने बताया कि अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी, उसके बाद भारत सरकार ने बेहद साहसिक फैसला लिया। इसी के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया। यह कार्रवाई सेना, नौसेना और वायुसेना के संयुक्त और सटीक प्लानिंग का नतीजा थी।

पाकिस्तान की कार्रवाई का भारत ने दिया जवाब 
चौधरी ने कहा कि भारत को पाकिस्तान की प्रतिक्रिया की आशंका पहले से थी। पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों के जरिए भारतीय सैन्य ठिकानों और नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाने की कोशिश की, यहां तक कि उधमपुर में अस्पताल को भी लक्ष्य बनाया गया। लेकिन भारत की एकीकृत वायु रक्षा प्रणाली ने हर हमले को नाकाम कर दिया और देश के भीतर किसी तरह का नुकसान नहीं होने दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bangladesh Unrest: भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ा तनाव, सरकार ने बांग्लादेश के उच्चायुक्त को फिर किया तलब

निर्णायक पल और पाकिस्तान पर सीधा वार
उन्होंने बताया कि जब पाकिस्तान ने भारतीय एयरबेस को निशाना बनाना शुरू किया, तब भारत ने पलटवार का फैसला लिया। नौ और 10 मई को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के एयरबेस और सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए। इन हमलों में पाकिस्तान की प्रमुख हवाई ताकत को भारी क्षति पहुंची, जिसके बाद उसे ‘सफेद झंडा’ दिखाने पर मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन


आधुनिक हथियार और खुफिया तंत्र की भूमिका
पूर्व वायुसेना प्रमुख के अनुसार, इस ऑपरेशन में आधुनिक मिसाइलों और लड़ाकू विमानों ने अहम भूमिका निभाई। सटीक हमले खुफिया जानकारी, निगरानी और सैटेलाइट सर्विलांस के मजबूत नेटवर्क की वजह से संभव हो पाए। उन्होंने कहा कि आज की तकनीक में छिपने की कोई जगह नहीं बची है और भारत ने इसका पूरा लाभ उठाया।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें