फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Sindoor: कहां उपयोग होगा सिंधु नदी का जल? कृषि मंत्री ने बताया- छह राज्यों के किसानों को होगा फायदा

Thu, 08 May 2025 06:44 PM IST
ज्योति भास्कर डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। सिंधु नदी के पानी को पाकिस्तान जाने से रोका जा चुका है। सिंधु जल संधि निलंबन की कार्रवाई के बाद अब सवाल ये है कि इतना पानी देश में कहां इस्तेमाल किया जाएगा। कृषि मंत्रालय ने बताया है कि उनकी योजना से छह राज्यों के किसानों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया है। इस बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंधु जल समझौता को लेकर बड़ा एलान किया है। राजधानी दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन खरीफ अभियान 2025 सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, हम किसी को छेड़ते नहीं, लेकिन यह भी स्पष्ट है कि कोई हमें छेड़े तो उसे छोड़ते भी नहीं हैं।

विज्ञापन

 
आतंकवादियों के विनाश का महाअभियान
शिवराज ने कहा, प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में हमारा संकल्प है कि आतंकवाद का जड़ से खात्मा करके ही चैन की सांस लेंगे। कल पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में पांचवें पायदान से उठकर अब चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। वहीं दूसरी ओर आतंकवादियों के विनाश का महाअभियान भी चालू है, जिन्होंने हमारी बेटियों की मांग से सिंदूर पोछा था, ऐसे आतंकवादियों और उनके सरगनाओं के अड्डों को तबाह कर दिया गया है। 

हमें गर्व है अपनी सेना पर, सेना के शौर्य पर...
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि हमारे कृषि विभाग के सभी साथी कटिबद्ध हैं, हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीछे खड़े हैं। हमें गर्व है अपनी सेना पर, सेना के शौर्य पर, हमारे जवानों पर और ऑपरेशन में लगे हुए सारे साथियों पर। ऑपरेशन सिंदूर एक संदेश है कि भारत की तरफ किसी को आंख उठाकर देखने नहीं दिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो रक्त की अंतिम बूंद तक देश के मान, सम्मान और शान के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Operation Sindoor: पहलगाम से मुंबई तक... गुनहगारों का हुआ हिसाब; मुजफ्फराबाद-मुरीदके से कसाब और हेडली के लिंक

सिंधु के पानी का उपयोग खेती, बिजली और विकास में करेंगे
चौहान ने कहा कि साल 1960 में जो सिंधु जल संधि हुई थी, वो एक ऐतिहासिक गलती थी। देश और किसानों का दुर्भाग्य रहा कि हमारे देश से बहने वाली नदियों का 80 प्रतिशत पानी पाकिस्तान को दे दिया गया, इसलिए पहलगाम आतंकी घटना के बाद सिंधु जल समझौता रद्द कर दिया गया है। सिंधु नदी के पानी पर हमारे किसानों का हक है, एक-एक बूंद का उपयोग खेती,बिजली और विकास में करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Indian Railways: ट्रेन में बिना टिकट सफर करने पर इतने रुपये का लगता है जुर्माना, जरूर जान लें रेलवे का यह नियम

उत्पादन बढ़ेगा, 20 दिन पहले फसल तैयार हो जाएगी
शिवराज सिंह ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल-प्रदेश के किसानों के लिए सिंचाई के लिए अधिक पानी मिल सकेगा। आज हमने किसानों की मेहनत से अन्न के भंडार भर दिए हैं। उत्पादन लगातार बढ़ रहा है। मैं अपने वैज्ञानिकों को बधाई दूंगा। अभी हमने चावल की दो किस्में विकसित की है, जिससे उत्पादन बढ़ेगा, 20 दिन पहले फसल तैयार हो जाएगी, पानी बचेगा, मीथेन गैस का उत्सर्जन कम होगा, जल्द ही ये किस्में किसानों को उपलब्ध कराई जाएंगी। 2014 के बाद 2,900 नई किस्मों का विकास हमारे वैज्ञानिकों ने किया है। 

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें