फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान के लिए बंद किए 25 हवाई मार्ग, विदेशी विमानों के लिए भी हुए निर्देश जारी

Wed, 07 May 2025 09:46 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली / मुंबई

सार

Operation Sindoor: भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद अपने हवाई क्षेत्रों के इस्तेमाल कुछ नए प्रतिबंध लगाए हैं। इसमें पाकिस्तान के लिए जाने वाले 25 हवाई क्षेत्र को बंद किया जाना और पाकिस्तान से आने वाले विदेशी विमानों को दूसरा रास्ता अपनाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने बुधवार को पाकिस्तान की ओर जाने वाले करीब 25 हवाई मार्ग (फ्लाइट रूट) बंद कर दिए हैं। यह कदम उस दिन उठाया गया जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। अधिकारियों के मुताबिक ये मार्ग अगली सूचना तक बंद रहेंगे।
विज्ञापन


पाकिस्तान में आतंकियों पर भारत का ऑपरेशन 'सिंदूर'
बुधवार सुबह भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत नौ आतंकवादी ठिकानों पर हमले किए। इसमें बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का ठिकाना और मुरिदके में लश्कर-ए-तैयबा का बेस भी शामिल है। भारतीय सेना ने इस दौरान करीब 25 मिनट के ऑपरेशन में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया।

यह भी पढ़ें - आतंक के नौ ठिकाने: आगे डॉक्टर-पीछे आतंकी; जहां से दहशतगर्द सिर उठा रहा थे, भारत ने उन्हीं जगहों को कुचला
विज्ञापन


बढ़ते तनाव के बीच हवाई मार्गों पर असर
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के कारण कई विदेशी विमान कंपनियां भी पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने से बच रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि जो विदेशी विमान भारत के हवाई क्षेत्र से गुजरने के बाद पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश करते थे, उन्हें अब वैकल्पिक मार्ग (लंबे रास्ते) अपनाने के लिए कहा गया है।

दोनों देशों ने एक-दूसरे के विमानों पर लगाया प्रतिबंध
  • 30 अप्रैल को भारत ने पाकिस्तान की एयरलाइनों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था।
  • इससे पहले, 24 अप्रैल को पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपना आसमान बंद कर दिया था।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें - Operation Sindoor: जयशंकर ने चार देशों के विदेश मंत्रियों से की बात, समर्थन और एकजुटता के लिए जताया आभार

हवाई कंपनियों को भुगतना पड़ेगा ज्यादा खर्च
बता दें कि, किसी भी एयरलाइंस के विमान जब किसी देश के ऊपर से उड़ान भरते हैं, तो उस देश की नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) को फीस चुकानी पड़ती है। वहीं रास्ता लंबा होने से कंपनियों का खर्च बढ़ेगा और यात्रियों को भी यात्रा में ज्यादा समय लगेगा।

भारतीय वायुसेना और एयरपोर्ट्स अथॉरिटी का नियंत्रण
भारतीय वायुसेना और एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) पूरे भारतीय हवाई क्षेत्र और उससे लगे समुद्री क्षेत्रों में एयर ट्रैफिक को नियंत्रित करते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें