फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर: सेना के उप प्रमुख के बयान पर सियासत शुरू, कांग्रेस ने संसद में चीन पर चर्चा की मांग दोहराई

Fri, 04 Jul 2025 05:42 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

ऑपरेशन सिंदूर: सेना के उप प्रमुख के बयान पर सियासत शुरू, कांग्रेस ने संसद में चीन पर चर्चा की मांग दोहराई
विज्ञापन
जयराम रमेश - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने भारतीय सेना के उप-प्रमुख (क्षमता विकास एवं स्थायित्व) लेफ्टिनेंट राहुल आर सिंह के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि चीन ने भारतीय सैन्य संपत्तियों का लाइव डाटा पाकिस्तान के साथ साझा किया और तुर्किये ने पाकिस्तान को ड्रोन मुहैया कराए। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, 'सेना के उप-प्रमुख (क्षमता विकास और स्थायित्व) लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने आज सार्वजनिक रूप से वह बात कही है, जो ऑपरेशन सिंदूर के अचानक खत्म होने के बाद से आमतौर पर मानी जा रही थी। यह वही ऑपरेशन है, जिसे अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के दखल के चलते 10 मई को रोक दिया गया था।'

विज्ञापन


रमेश ने कहा, 'लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने जो कहा, वह उसी चिंता को सार्वजनिक रूप से सामने लाता है कि हम वास्तव में पाकिस्तान से नहीं, बल्कि चीन से लड़ रहे थे। चीन, पाकिस्तान की वायु सेना को असाधारण स्तर तक नियंत्रित कर रहा था। यह खुलासा उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) की ओर से सिंगापुर में किया गया था। यही कारण है कि कांग्रेस पार्टी लगातार यह मांग कर रही है कि संसद में चीन की ओर से हमारे सामने खड़ी की जा रही रणनीतिक, आर्थिक और कूटनीतिक चुनौतियों पर चर्चा होनी चाहिए।'

ये भी पढ़ें: 'PAK को भारत की तैयारियों का लाइव डाटा लीक कर रहा था चीन'; उप-सेना प्रमुख ने किया खुलासा
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'चीन ने की पाकिस्तान की वायु सेना को अपने नियंत्रण में नहीं लिया है, बल्कि अब वह पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ त्रिपक्षीय बैठकें कर रहा है। हमारे व्यापार घाटे के आंकड़े रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। अब जबकि संसद का सत्र 21 जुलाई से शुरू हो रहा है और उसे चार दिनों के लिए बढ़ाया भी गया है, हमें उम्मीद है कि हमें चीन से जुड़ी राजनीतिक, रणनीतिक, आर्थिक और भू-राजनीतिक चुनौतियों पर चर्चा करने का अवसर मिलेगा। कांग्रेस इस बात पर जोर देती रहेगी कि चीन पर पूरी बहस होनी चाहिए और इन चुनौतियों से निपटने के लिए एक साझा दृष्टिकोण पर आम सहमति बनाई जाए।'


'पाकिस्तान को हासिल है चीन का समर्थन'
कांग्रेस सांसद ने कहा, पाकिस्तान एक चुनौती है, जिसे चीन का समर्थन हासिल है। अमेरिका भी एक अलग तरह की चुनौती है, लेकिन वह एक अलग श्रेणी में आता है। हम लगातार यह मांग करते रहेंगे और संसद में इस विषय पर चर्चा की मांग करेंगे- चाहे वह सीडीएस जनरल चौहान के बयान हों, इंडोनेशिया में रक्षा अधिकारी के खुलासे हों या आज नई दिल्ली में लेफ्टिनेंट जनरल राहुल सिंह द्वारा कही गई बातें।

ये भी पढ़ें: भारतीय नौसेना में पहली महिला फाइटर पायलट बनीं सब लेफ्टिनेंट आस्था पूनिया, रक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम
विज्ञापन


सर्वदलीय बैठक एक औपचारिकता, कुछ नहीं होता: रमेश
संसद सत्र से पहले 19 जुलाई को होने वाली सर्वदलीय बैठक पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, सर्वदलीय बैठक एक औपचारिकता भर होती है। इनमें कुछ खास नहीं होता। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और संसदीय कार्य मंत्री आते हैं। जेपी नड्डा राज्यसभा में नेता होने के नाते शामिल होते हैं। हम करीब डेढ़ घंटे तक एक औपचारिक और निरर्थक चर्चा करते हैं, फिर चाय पीते हैं और चले जाते हैं, क्योंकि असली एजेंडा तय करने वाले लोग (प्रधानमंत्री और गृह मंत्री) इन बैठकों में मौजूद नहीं होते। इसलिए ये बैठकें केवल एक औपचारिकता हैं। मुझे ज्यादा उम्मीद नहीं है। 

'संसद में हो पहलगाम पर चर्चा'
उन्होंने आगे कहा, कांग्रेस पार्टी इस पर जोर दे रही है कि हमें यह चर्चा जरूर करनी चाहिए कि पहलगाम के बाद क्या हुआ, क्यों हुआ और आज तक आतंकियों को सजा क्यों नहीं मिली। हम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे पर भी चर्चा की मांग करेंगे, जिसमें उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को रोकने की बात कही थी। जब तक संसद का सत्र शुरू होगा, तब तक शायद अमेरिका के साथ कोई व्यापार समझौता भी हो जाएगा। हम उस पर भी चर्चा चाहेंगे, लेकिन हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण विषय चीन ही रहेगा। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें