फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Sindhu: ईरान से अब तक 517 भारतीयों की सुरक्षित वापसी, MEA ने कहा- आगे भी जारी रहेगा अभियान

Sat, 21 Jun 2025 12:57 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गुरुवार को ऑपरेशन सिंधु के पहले चरण में 110 भारतीय नागरिकों का पहला जत्था भारत पहुंचा था। इनमें से कई लोगों ने मीडिया से बातचीत में ईरान में देखी गई भयावह स्थिति का ज़िक्र किया।
विज्ञापन
ईरान से लौटे भारतीय - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान और इस्राइल के बीच बढ़ते संघर्ष के हालात के बीच भारत सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंधु’ के तहत अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए तेजी से कदम उठाए हैं। विदेश मंत्रालय (MEA) ने शनिवार को जानकारी दी कि अब तक कुल 517 भारतीय नागरिक ईरान से सकुशल भारत लौट चुके हैं। इनमें छात्र, धार्मिक तीर्थयात्री और अन्य नागरिक शामिल हैं। यह राहत अभियान बुधवार को लॉन्च किया गया था और इसके तहत लगातार चार्टर्ड फ्लाइट्स के ज़रिए लोगों को सुरक्षित दिल्ली लाया जा रहा है।
विज्ञापन


MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि शुक्रवार रात 11:30 बजे एक विशेष उड़ान ईरान से 290 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंची। इसमें बड़ी संख्या में छात्र और धार्मिक यात्रियों के साथ-साथ महिलाएं भी शामिल थीं। विदेश मंत्रालय के सचिव (CPV & OIA) अरुण चटर्जी ने एयरपोर्ट पर यात्रियों का स्वागत किया। जायसवाल ने ईरानी सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस पूरी प्रक्रिया में उन्होंने भरपूर सहयोग किया है।

आगे भी जारी रहेगा ये अभियान
शनिवार सुबह एक और फ्लाइट तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्गाबात से दिल्ली पहुंची। यह उड़ान भी ईरान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकालने के क्रम में ही थी। इस फ्लाइट के साथ ही ऑपरेशन सिंधु के तहत भारत लौटे नागरिकों की कुल संख्या 517 हो गई है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इस अभियान को जरूरत के अनुसार आगे भी जारी रखा जाएगा और फंसे हुए हर नागरिक तक मदद पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UN Report: युद्ध का दंश झेल रहे मासूम, 25% बढ़ीं अत्याचार की घटनाएं; गाजा में पिछले साल 1259 बच्चों की गई जान

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने किया स्वागत
गुरुवार को ऑपरेशन सिंधु के पहले चरण में 110 भारतीय नागरिकों का पहला जत्था भारत पहुंचा था। इनमें से कई लोगों ने मीडिया से बातचीत में ईरान में देखी गई भयावह स्थिति का ज़िक्र किया। उन्होंने बताया कि किस तरह बम धमाकों और अलर्ट के बीच उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने उनकी अगवानी की और उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


ऑपरेशन सिंधु पर क्या बोली भारत सरकार
ईरान-इस्राइल संघर्ष के चलते स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। भारत सरकार ने समय रहते कदम उठाते हुए अपने नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। ऑपरेशन सिंधु को लेकर विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यह मिशन तब तक जारी रहेगा, जब तक ईरान से हर भारतीय सुरक्षित अपने घर न लौट जाए। ऐसे क्षेत्र से इतनी बड़ी संख्या में लोगों को निकालना एक चुनौतीपूर्ण काम था, जिसे भारत सरकार ने कुशलता से अंजाम दिया है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें