फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Sindhu: ईरान से सुरक्षित स्वदेश लौटने पर सुकून का एहसास; ऑपरेशन सिंधु पर लोगों ने खुशी का इजहार किया

Tue, 24 Jun 2025 06:15 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत सरकार ने ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन सिंधु शुरू किया है। इस ऑपरेशन के तहत सोमवार को एक श्रीलंकाई सहित 291 भारतीय नागरिक विशेष विमान से दिल्ली पहुंचे। इसके साथ ही ईरान से निकाले गए भारतीयों की संख्या 2003 से अधिक हो गई है। 
विज्ञापन
ईरान से दिल्ली पहुंचे भारतीय नागरिक - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और ईरान के बीच बीते 10 दिनों से जारी सैन्य संघर्ष के बीच भारत ने अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए ऑपरेशन सिंधु चलाया हुआ है। इस ऑपरेशन के तहत मंगलवार सुबह कुछ और यात्रियों को लेकर विशेष विमान ईरान के मशहद शहर से दिल्ली पहुंचा। सुरक्षित स्वदेश लौटने पर यात्रियों ने खुशी जताई। 

विज्ञापन


इससे पहले, सोमवार रात को ईरान से एक विशेष विमान 291 नागरिकों को लेकर दिल्ली पहुंचा। इनमें एक श्रीलंकाई नागरिक भी ईरान के मशहद शहर से दिल्ली लाया गया है। संकटग्रस्त ईरान से महफूज वापसी के बाद भारतीयों की खुशी देखते ही बन रही थी। एयरपोर्ट पर अपनों से मिलकर उनके चेहरे खिल उठे। ऑपरेशन सिंधु के तहत अब तक कुल 2003 से अधिक भारतीय नागरिकों को ईरान से भारत वापस लाया जा चुका है।
 

इब्ने हसन ने पीएम मोदी का जताया आभार
ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से सुरक्षित दिल्ली पहुंचे भारतीय नागरिक इब्ने हसन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। आजमगढ़, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हसन ने कहा कि वह ईरान में जियारत के लिए गए थे। लेकिन वहां इस्राइल से युद्ध के चलते वह मुश्किल में फंस गए। हमें वापस लाने के लिए भारत सरकार ने व्यवस्था की। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभारी हूं। 

ये भी पढ़ें: Aviation Advisories: पश्चिम एशिया तनाव का विमान सेवा पर असर; एअर इंडिया-इंडिगो समेत कई एयरलाइंस के अपडेट जारी

स्वदेश लौटने पर भारत अमर रहे के लगाए नारे
एक अन्य भारतीय नागरिक ने सुरक्षित वापसी पर भारत अमर रहे के नारे लगाए। उसने कहा कि हमें भारत से बहुत मदद मिली है। ईरान में भी हमें भारत का समर्थन मिला। हमें कोई परेशानी नहीं हुई। 

ये भी पढ़ें: Nitin Gadkari: केंद्रीय मंत्री बोले- परियोजनाओं के लिए धन की कमी नहीं, लीक से हटकर नहीं सोचते नौकरशाह

हैदर ने भारत सरकार की तारीफ की
ईरान से दिल्ली पहुंचे भारतीय नागरिक डॉ. फैयाज हैदर ने भी सुरक्षित वापसी पर भारत सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने हमें होटल मुहैया कराया और यात्रा के लिए हर तरह की सहायता दी गई। हैदर ने बताया कि भारतीय दूतावास की तरफ से हमें टेलीफोन पर भी सहायता दी गई। उन्होंने कहा कि भारतीय दूतावास हर समय हमारी सहायता के लिए मौजूद था। 
विज्ञापन

इस्राइल से भी निकाले गए 603 भारतीय
ऑपरेशन सिंधु के तहत सरकार ने इस्राइल से भी अब तक कुल 603 भारतीयों को निकाला है। भारतीयों को जार्डन के रास्ते निकाला जा रहा है। वहीं, ईरान से भी एक श्रीलंकाई समेत 290 भारतीय सोमवार को दिल्ली पहुंचे। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें