फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन समुद्र सेतु : 198 भारतीयों को लेकर माले से रवाना हुआ आईएनएस एरावत

Sun, 21 Jun 2020 11:16 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आईएनएस एरावत - फोटो : twitter.com/indiannavy
विज्ञापन

ऑपरेशन समुद्र सेतु के तहत भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस एरावत रविवार को मालदीव के माले से 198 भारतीय नागरिकों को लेकर तमिलनाडु के तूतीकोरिन के लिए रवाना हुआ। ये भारतीय नागरिक कोरोना वायरस महामारी के चलते लगाए गए लॉकडाउन की वजह से यहां फंस गए थे। नौसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन




विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए भारतीय नौसेना के ऑपरेशन समुद्र सेतु का अगला चरण शुरू हो गया है। ऑपरेशन समुद्रसेतु का पहला चरण आठ मई से 12 मई के बीच चला था, जिसमें आईएनएस जलश्व से 698 और आईएनएस मगर से 202 भारतीयों को देश वापस लाया गया था। 

इसके अलावा भारत सरकार ने दूसरे देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वायु मार्ग से वापस लाने के लिए वंदे भारत मिशन की शुरुआत भी की थी।  बता दें कि भारत भारत में अब तक वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण 4.1 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और लगभग 13,200 लोगों की मौत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें