फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: गढ़चिरौली मुठभेड़ में अब तक तीन नक्सली ढेर, घायल जवान ने तोड़ा दम

Fri, 06 Feb 2026 12:18 PM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़चिरौली

सार

Maharashtra: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों के खिलाफ जारी मुठभेड़ में अब तक तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। वहीं इस ऑपरेशन में घायल हुए एक जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
गढ़चिरौली में नक्सली मुठभेड़ (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान में दो और नक्सलियों के मारे की खबर सामने आई है। जबकि मुठभेड़ के दौरान घायल हुए एक सी-60 जवान ने दम तोड़ दिया है। नक्सलियों के खिलाफ यह अभियान तीन दिन पहले शुरू किया गया था, जिसमें अब तक तीन नक्सलियों को मार गिराया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक एसडीपीओ भामराग के नेतृत्व में 14 सी-60 यूनिटों को शामिल करते हुए यह अभियान मंगलवार (03 फरवरी) को शुरू किया गया। ऑपरेशन गढ़चिरोली-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) सीमा पर फोडेवाड़ा गांव के पास माओवादियों की कंपनी नंबर 10 के कैडरों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद चलाया गया। इस दौरान मजवानों ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर लिया, जिसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग की गई।

नक्सलवाद का पूर्ण खात्मा: बचे हैं 61 दिन... लड़ाई छोड़ भागे नक्सली; प्रेशर IED से चोट पहुंचाने की योजना

विज्ञापन


अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें