फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AI मॉडलों में खबरों का इस्तेमाल कितना सही?: OpenAI के ऑल्टमैन ने इसे जायज ठहराया, कहा- क्रिएटर्स के लिए मददगार

Thu, 19 Feb 2026 06:26 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एआई और कॉपीराइट विवाद के बीच ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने एआई मॉडल प्रशिक्षण में न्यूज आर्टिकल्स के उपयोग का बचाव किया। उन्होंने कहा कि चैटजीपीटी प्रशिक्षण में न्यूज और ओपिनियन पीसेज का इस्तेमाल कानूनी और फेयर यूज के तहत सही है।
विज्ञापन
ओपनएआई के सीईओ सीईओ सैम ऑल्टमैन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और कॉपीराइट विवाद को लेकर बहस तेज हो गई है। इसी बीच इस मामले में ओपनएआई के सीईओ सीईओ सैम ऑल्टमैन का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने पहले तो एआई मॉडल प्रशिक्षण में न्यूज आर्टिकल्स के उपयोग का बचाव किया। इसके साथ ही कहा कि चैटजीपीटी जैसे एआई मॉडल को ट्रेनिंग देने के लिए न्यूज आर्टिकल्स और ओपिनियन पीसेज का इस्तेमाल करना कानूनी और सही है। उनका कहना है कि यह अमेरिका के फेयर यूज नियम के तहत आता है।

विज्ञापन


ऑल्टमैन ने बताया कि ओपनएआई का मकसद क्रिएटर्स के अधिकारों का सम्मान करते हुए एआई को सीखने देना है। उन्होंने कहा कि जब हम किसी न्यूज आर्टिकल या ओपिनियन पीस से कोई कोट दिखाते हैं, तो हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम क्रिएटर्स के साथ नए बिजनेस मॉडल पर भी काम कर सकें। इस दौरान उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि एआई मॉडल इंसानों की तरह सीख सकते हैं, लेकिन ऐसी कोई ट्रिक नहीं कर सकते जो इंसान नहीं कर सकते। इसका मतलब है कि AI को सिखाने के लिए मौजूद कंटेंट का इस्तेमाल जिम्मेदारी से किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- कितना बदला AI?: सैम ऑल्टमैन ने कहा- 14 महीनों में 1000 गुना किफायती हुआ एआई, लेकिन आगे यह रफ्तार मुमकिन नहीं
विज्ञापन


क्या है ओपनएआई का मकसद?
इसके साथ ही ऑल्टमैन ने बताया कि ओपनएआई का मकसद है कि एआई मॉडल सीख सकें, लेकिन कंटेंट क्रिएटर्स के अधिकारों का सम्मान भी किया जाए। उन्होंने कहा कि जब हम किसी न्यूज आर्टिकल या ओपिनियन पीस से कोई कोट दिखाते हैं, तो हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम क्रिएटर्स के साथ नए बिजनेस मॉडल पर भी काम कर सकें। सीईओ ने यह भी कहा कि एआई मॉडल इंसानों की तरह सीख सकते हैं, लेकिन इंसानों से अलग कोई भी चालाकी नहीं कर सकते। इसका मतलब है कि एआई को कंटेंट सिखाने में जिम्मेदारी और पारदर्शिता बनी रहेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी बोले- नई तकनीक पर युवा पीढ़ी का भरोसा अभूतपूर्व है

आरोपों के बीच ऑल्टमैन का जवाब, समझिए

इसके साथ ही ऑल्टमैन ने इस बात पर जोर दिया कि ओपनएआई लाइसेंसिंग और साझेदारी के अवसर भी तलाश रही है, ताकि कंटेंट बनाने वालों को एआई प्रशिक्षण से फायदा मिल सके और उनका काम सुरक्षित रहे। बता दें कि यह बयान ऐसे समय में आया है जब कई पब्लिशर्स ने ओपनएआई पर आरोप लगाया है कि उसके एआई मॉडल ने उनकी सामग्री बिना अनुमति के इस्तेमाल की है। हालांकि ओपनएआई ने हमेशा कहा है कि उनके काम का तरीका फेयर यूज के अनुरूप है।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें