फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Twitter: ब्लू टिक के लिए चुकाने होंगे 1600 रुपये, केंद्रीय मंत्री बोले- ट्विटर को रोकनी होगी ऐसी गलत जानकारी

Mon, 31 Oct 2022 03:30 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्विटर के नए सीईओ एलन मस्क नए ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन के लिए यूजर्स से 19.99 डॉलर (1600 रुपये से ज्यादा) चार्ज करने की योजना बना रहे हैं, जिसमें एडिट और अनडू ट्वीट्स जैसी अतिरिक्त सुविधाएं शामिल होंगी।
विज्ञापन
राजीव चंद्रशेखर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐसी खबरें आ रही हैं कि उपयोगकर्ताओं को ट्विटर पर 'ब्लू टिक' के लिए 20 अमेरिकी डॉलर चुकाने होंगे, जो खाता धारक की पहचान को प्रमाणित करता है। अगर राशि का भुगतान नहीं किया गया तो ब्लू टिक वापस ले लिया जाएगा। लेकिन ऐसी रिपोर्टों का खंडन करते हुए केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने एएनआई को बताया कि मुझे नहीं लगता कि यह सच है। यह ट्विटर के लिए एक चुनौती है। उन्हें देखना होगा कि इस गलत समाचार को कैसे लोगों तक पहुंचने से रोका जाए। मुझे नहीं लगता कि ऐसी खबरें सच होती हैं। 

विज्ञापन


ब्लू टिक के लिए देने होंगे 1600 रुपये 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्विटर के नए सीईओ एलन मस्क नए ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन के लिए यूजर्स से 19.99 डॉलर (1600 रुपये से ज्यादा) चार्ज करने की योजना बना रहे हैं, जिसमें एडिट और अनडू ट्वीट्स जैसी अतिरिक्त सुविधाएं शामिल होंगी। मौजूदा योजना के तहत सत्यापित यूजर्स के पास अपना नीला चेकमार्क सदस्यता लेने या छोड़ने के लिए 90 दिन का समय होगा। प्रोजेक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों को बताया गया है कि उन्हें फीचर लॉन्च करने के लिए 7 नवंबर की समय सीमा पूरी करनी होगी अन्यथा उन्हें निकाल दिया जाएगा।

ये रिपोर्ट मस्क द्वारा एक ट्वीट में जिक्र किए जाने के एक दिन बाद आई है कि ट्विटर अपनी उपयोगकर्ता सत्यापन प्रक्रिया को संशोधित करेगा। हालांकि उन्होंने इससे जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी। उन्होंने ट्वीट किया कि पूरी सत्यापन प्रक्रिया को अभी नया रूप दिया जा रहा है। ट्विटर ब्लू टिक सदस्यता लगभग एक साल पहले व्यापक रूप से कुछ प्रकाशकों के विज्ञापन-मुक्त लेख देखने और ऐप में अन्य बदलाव करने के तरीके के रूप में लॉन्च हुई थी, जैसे कि एक अलग रंग का होम स्क्रीन आइकन।
विज्ञापन


मस्क ने सौदा पूरा करने में की थी आनाकानी  
अप्रैल में ट्विटर ने इसे खरीदने के मस्क के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया था। हालांकि, मस्क ने जल्द ही समझौते से हटने का संकेत देना शुरू कर दिया था। उनका आरोप था कि कंपनी सेवा पर स्पैम और नकली खातों की संख्या का पर्याप्त रूप से खुलासा करने में विफल रही है। जुलाई में मस्क ने अचानक सौदे को रद्द कर दिया। टेस्ला के सीईओ ने आरोप लगाया कि ट्विटर ने अपने प्लेटफॉर्म पर स्पैम और नकली बॉट खातों की संख्या को गलत तरीके से प्रस्तुत करके उनके आपसी खरीद समझौते का उल्लंघन किया।

मस्क द्वारा सौदे की समाप्ति की घोषणा के बाद बाजार में तेज गिरावट देखी गई था। बाद में ट्विटर ने मस्क पर बॉट्स के नाम पर सौदे से बाहर निकलने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया। मुकदमा शुरू होने से ऐन पहले ही मस्क ने 28 अक्तूबर को पुष्टि की कि वह प्रति शेयर 54.20 अमेरिकी डॉलर की मूल कीमत पर ट्विटर खरीद सौदा पूरा कर रहे हैं। इसके तुरंत बाद मस्क ने सीईओ पराग अग्रवाल सहित तीन बड़े अधिकारियों को नौकरी से निकाल दिया था। 
विज्ञापन

  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें