फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: 19 नवंबर को राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में सिर्फ महिलाएं होंगी शामिल, जानें क्या है वजह

Thu, 17 Nov 2022 05:13 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अकोला

सार

जयराम रमेश ने इस यात्रा की जानकारी देते हुए कहा, "19 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस की विधायक, सांसद और कार्यकर्ताओं के अलावा पंचायत सदस्य हिस्सा लेंगी। यह महिला शक्ति दिखाने का एक अहम मौका बनेगा।"
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी अब तक तमिलनाडु से लेकर महाराष्ट्र तक का पैदल सफर तय कर चुके हैं। इस दौरान अलग-अलग मौकों को इस यात्रा के जरिए दर्शाने की कोशिश भी करते दिखे हैं। ऐसा ही कुछ माहौल 19 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा के अकोला से गुजरने के बाद भी दर्शाया जाएगा। दरअसल, इस दिन राहुल के साथ पदयात्रा में सिर्फ महिलाएं शामिल होंगी। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


क्यों भारत जोड़ो यात्रा के लिए खास है 19 नवंबर?
19 नवंबर को राहुल गांधी की दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती है। ऐसे में कांग्रेस में महिला सशक्तीकरण का संदेश देने के लिए इस दिन राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में सिर्फ महिलाओं को साथ चलने की अनुमति देगी। 

जयराम रमेश ने इस यात्रा की जानकारी देते हुए कहा, "इंदिरा गांधी की 105वीं जयंती पर भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस की विधायक, सांसद और कार्यकर्ताओं के अलावा पंचायत सदस्य हिस्सा लेंगी। यह महिला शक्ति दिखाने का एक अहम मौका बनेगा।" उन्होंने बताया कि यात्रा में महाराष्ट्र की महिलाओं के अलावा पूरे देश की महिला नेता शिरकत करेंगी। 19 नवंबर को महाराष्ट्र के बाद 20 नवंबर को यह यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश कर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें