गुजरात में बीजेपी के लिए स्थिति अच्छी नहीं हैं। अगर अभी चुनाव होते हैं तो बीजेपी अपने ही गढ़ में हार जाएगी। दलित आंदोलन के बाद पैदा हुई स्थिति के बीच अगर अभी राज्य विधानसभा के चुनाव होते हैं तो सत्तारुढ़ बीजेपी को केवल 60-65 सीटें ही मिलेंगी। अहमदाबाद मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, आरएसएस और बीजेपी के सााझा सर्वे में यह बात सामने आई है।
सर्वे के मुताबिक, उना में मरी हुई गाय की चमड़ी उतारने पर दलितों की पिटाई मामले के बाद राज्य में बीजेपी की राजनीतिक स्थिति कमजोर हुई है। दलित आंदोलन के बाद करीब दो हफ्तों तक कराए गए सर्वे में संघ प्रचारकों ने लोगों से राय लीं।