फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी: कराची से खरीदा कार्ड डाटा, गुजरात में की 2 करोड़ की ऑनलाइन शॉपिंग

Sun, 14 Mar 2021 04:53 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, अहमदाबाद

सार

  • बिटक्वॉइन के बदले लिया था डार्क वेब पर मौजूद रिकार्ड।
  •  दो ने 70-70 और एक ने की 60 लाख की खरीदारी, तीनों गिरफ्तार।
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात पुलिस ने क्रेडिट और डेबिट कार्ड डाटा खरीदकर दो करोड़ रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले तीन लोग दबोचे हैं। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि तीनों ने डार्क वेब (इंटरनेट का अंडरवर्ल्ड) पर मौजूद अमेरिका और कनाडा के नागरिकों का यह कार्ड डाटा पाकिस्तानी नागरिकों से बिटक्वॉइन के बदले खरीदा था।

विज्ञापन


अपराध शाखा के एक अधिकारी के मुताबिक, पुलिस ने हर्षवर्धन परमार, कल्पेश सिंहा और मोहिल लालवानी को गिरफ्तार किया है। इन्होंने कराची के दो लोगों से कार्डों की जानकारियां हासिल कीं और इसके बाद एक ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म से सोने के सिक्के, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रानिक आइटम आदि की शॉपिंग कर दी।

बाद में उन्होंने यही सामान एक अन्य ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म पर मोटे मुनाफे में बेच दिया। पुलिस के मुताबिक, चोरी के क्रेडिट व डेबिट कार्ड डाटा की मदद से परमार व सिंहा ने 70-70 लाख और लालवानी ने 60 लाख रुपये की खरीदारी की थी। पुलिस के मुताबिक, तीनों को आईपीसी की धारा 406, धारा 420 और धारा 120बी के साथ ही आईटी एक्ट के प्रावधानों के तहत आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन


टेलीग्राम एप पर हुआ था सौदा
पुलिस के मुताबिक, इस फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड हर्षवर्धन परमार था, जिसने टेलीग्राम एप के जरिये कराची के जिया मुस्तफा और सद्दाम एचवी से संपर्क कर कार्ड डाटा खरीदने का सौदा किया था। मुस्तफा और सद्दाम ने बिटक्वॉइन में भुगतान लेकर उसे डार्क वेब पर मौजूद डाटा तक पहुंच देने वाली आईडी व पासवर्ड मुहैया कराई थी। इसके बाद परमार ने डार्क वेब से कई क्रेडिट व डेबिट कार्डों का नंबर, उनके सीवीवी नंबर और एक्सपायरी डेट आदि जानकारियां हासिल करने के बाद अपने दोनों साथियों के साथ साझा की।

फर्जी पते पर लिए सिमकार्ड से की खरीदारी
तीनों आरोपियों ने ऑनलाइन खरीदारी करने के लिए दूसरे राज्यों से फर्जी पते पर तीन सिमकार्ड भी खरीदे। परमार ने ओडिशा से खरीदे गए सिमकार्ड के जरिये ऑनलाइन खरीदारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें