केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से एक यूजर ने 2019 चुनावों में शशि थरूर को यूपीए का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने के लिए एक ऑनलाइन याचिका डाली है। इसमें कहा गया है कि थरूर पढ़े- लिखे व्यक्ति हैं और उनकी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर पकड़ मजबूत है।
वो देश की जनता और विदेशी नेताओं के साथ तारतम्यता बना सकते हैं। इस पिटिशन को अबतक 6725 लोगों ने समर्थन दिया है। पिटिशन के मुताबिक हम डॉक्टर शशि थरूर को यूपीए का 2019 के लिए प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाते हैं। ये दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के हित में है और विपक्ष को मजबूत करने के लिए है।
थरूर तिरुवनंतपुरम से दो बार सांसद चुने जा चुके हैं, इसके साथ वो 30 साल तक यूनाईटेड स्टेट्स में अलग-अलग पदों पर काम कर चुके हैं। वे संचार और जन सूचना विभाग में अंडर-सेक्रेटरी-जनरल के तौर पर भी काम कर चुके हैं।