फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेटिंग एप से महिला ने 16 युवकों को लूटा, वेब सीरीज से सीखा अपराध का तरीका

Sat, 06 Feb 2021 03:24 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
dating app
विज्ञापन

पुणे में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानने के बाद आप डेटिंग एप से दूरी बनाना शुरू कर देंगे। पुणे में एक डेटिंग एप के सहारे एक महिला ने 16 लोगों को लूटा है। महिला डेटिंग एप के सहारे लड़कों से दोस्ती करती थी और उनके घर जाकर उन्हें बेहोशी वाला ड्रिंक पिला देती थी।

विज्ञापन


इसके बाद घर में रखा कीमती सामान गायब कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला ने नेटफ्लिक्स में एक सीरीज देखने के बाद इस तरह के अपराध को अंजाम दिया है। एक शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और महिला को गिरफ्तार किया। 

महिला की पहचान सयाली उर्फ शिखा देवेंद्र काले (27) के तौर पर हुई। महिला ने जिन युवकों को अपना शिकार बनाया वो पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ जिले के रहने वाले थे। पुलिस कमिश्नर कृष्ण प्रकाश ने बताया कि महिला डेटिंग एप के जरिए लोगों को ठगती थी। डेटिंग एप के जरिए महिला युवकों से दोस्ती करती थी और उनके घर जाकर उनसे मुलाकात करती थी। 
विज्ञापन


इस दौरान महिला युवकों को बेहोशी वाला ड्रिंक पिलाकर लड़कों को बेहोश कर उनके घर में रखा कीमती सामान, मोबाइल, ज्वेलरी और पैसे लेकर गायब हो जाती थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की मां अक्सर बीमार रहती थीं डॉक्टर्स ने उन्हें सुलाने के लिए अल्प्राजोम नाम की दावा दी थी। 

पुलिस ने बताया कि महिला ने खुद को लेस्बियन बताते हुए कुछ लड़कियों को भी अपना शिकार बनाया था। बेहोश करने के बाद महिला पीड़ितों के मोबाइल से एप डिलीट कर देती थी, ताकि उसे पकड़ा ना सके। पुलिस ने महिला को पकड़ने के लिए कई फेक अकाउंट्स बनाए। 

जैसे ही महिला ने एक डमी ब्यॉयफ्रेंड से मिलने के लिए उसके घर पहुंची और ड्रिंक पिलाने का प्रयास किया, वैसे ही पुलिस ने वहां छापा मारकर महिला को पकड़ लिया। महिला के पास से 15 लाख रुपये का माल बरामद हुआ है। महिला ने बताया कि वो कॉल सेंटर में काम करती थी और लॉकडाउन में उसकी नौकरी चली गई थी। 
विज्ञापन


सयाली के परिवार में उसकी मां और भाई है। अपने परिवार का पेट पालने के लिए उसने ये तरीका अपनाया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें