जेईई मेन 2021 के लिए विद्यार्थी 16 दिसंबर से 16 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। अगले साल से चार बार होने वाली परीक्षा का पहला सत्र 23 से 26 फरवरी के बीच आयोजित किया जाएगा। अगले तीन सत्रों की तिथियों की घोषणा भी कर दी गई है।
नए सत्र से परीक्षा के चार-पांच दिन के अंदर मिलेगे परिणाम
जेईई मेन 2021 की प्रत्येक परीक्षा का परिणाम परीक्षा के चार-पांच दिन के भीतर आ जाएंगे। अभ्यर्थी यदि चाहेंगे तो परिणाम मिलने के बाद पोर्टल खुलने पर आगामी सत्रों के लिए आवेदन कर सकेंगे। इतना ही नहीं एक सत्र के परिणाम के बाद, अभ्यर्थी अपना आवेदन वापस भी ले सकेंगे। उस स्थिति में आगामी सत्र के लिए जमा किया गया शुल्क एनटीए द्वारा वापस किया जाएगा।
जो अभ्यर्थी परीक्षा के एक से अधिक सत्रों के लिए आवेदन करते हैं, वो प्रथम सत्र के बाद अन्य सत्रों की परीक्षा में चाहें तो उपस्थित हो सकते हैं और नहीं भी। छात्रों को यह भी सुविधा होगी कि एक सत्र के परिणाम के बाद, आगामी सत्रों के लिए अपना सत्र बदल सकते हैं। इसके अलावा यदि कोई भी अभ्यर्थी एक सत्र के लिए आवेदन नहीं कर सका, तो वह सत्र के परिणाम की घोषणा के तुरंत बाद, पोर्टल खुलने पर अगले सत्रों के लिए आवेदन कर सकेगा।
परीक्षा की तिथियां- 2021
फरवरी : 23, 24, 25, 26
मार्च : 15, 16, 17, 18
अप्रैल : 27, 28, 29, 30
मई : 24, 25, 26, 27, 28