महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सोमवार को सी-60 कमांडो के साथ हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली मारी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार यहां से लगभग 170 किलोमीटर दूर जिले में एट्टापल्ली तालुका के कोथामी जंगल में दोपहर 12 बजे यह मुठभेड़ उस समय हुई जब कमांडो की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान चला रही थी।
गढ़चिरौली पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में एक महिला नक्सली मारी गई। प्राप्त सूचना के अनुसार मारे गये माओवादियों की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि जंगल में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।