फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी, जवाबी फायरिंग में मारा गया संदिग्ध ड्रग डीलर, तीन अन्य गिरफ्तार

Mon, 10 Oct 2022 06:12 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिनसुकिया

सार

एक अधिकारी ने बताया, गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस दल ने टोंगोना गांव में एक घर पर छापेमारी की, जहां चार संदिग्द ड्रग डीलर मिल रहे थे। पुलिस दल को देखकर उन्होंने पथराव करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
fire, gun demo, firing, gun, shoting - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के तिनसुकिया जिले में छापेमारी के दौरान संदिग्ध ड्रग डीलरों ने कथित तौर पर पुलिस दल पर पथराव किया। जिसके बाद रविवार को पुलिस ने एक संदिग्ध की पैर में गोली मारी। इसके बाद ज्यादा खून बहने के कारण उसकी अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि यह घटना जिले के टोंगोना सेंगापाथर इलाके की है। एक अधिकारी ने बताया, गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस दल ने टोंगोना गांव में एक घर पर छापेमारी की, जहां चार संदिग्द ड्रग डीलर मिल रहे थे। पुलिस दल को देखकर उन्होंने पथराव करना शुरू कर दिया। 

उन्होंने बताया कि पथराव की प्रतिक्रिया में पुलिस ने एक संदिग्ध के पैर में चलाई। उसे अस्पताल ले जाया गया। अत्यधिक खून बहने के कारण अस्पताल ले जाते वक्त उसने दम तोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि 36 वर्षीय मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए तिनसुकिया सिविल असप्ताल लाया गया है। उसके अन्य तीन साथियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से मादक पदार्थ, पांच मोबाइल फोन और एक खंजर बरहाम किया है। 
विज्ञापन


मई 2021 में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की सरकार आने के बाद से पुलिस कार्रवाई में अब तक कम से कम 56 लोग मारे जा चुके हैं और 146 घायल हुए हैं, जो कथित तौर पर पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास कर रहे था या पुलिसकर्मियों पर हमला कर रहे थे। 

यहां बड़ी संख्या में शूट-आउट को लेकर विपक्ष ने राजनीतिक हंगामा खड़ा कर दिया है। उसने आरोप  लगाया है कि हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व वाले शासन में खुली हत्याएं हो रही हैं। 

उधर, भारतीय सेना ने जानकारी दी है कि असम के जिला धमाजी के रायंग के पास शनिवार को एचएच-515 पर एक वाहन में आग लगी, रेड शील्ड डिवीजन के सैनिकों ने पांच यात्रियों और एक चालक को बचाया। 
 

विज्ञापन

असम : सेना के जवानों ने जलती वैन से 6 लोगों को सुरक्षित निकाला

सेना के रेड शील्ड डिवीजन के जवानों ने असम के धेमाजी जिले में रायंग क्षेत्र के पास जल रहे एक यात्री वाहन से ड्राइवर समेत 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वैन से निकालने के बाद यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया और यातायात को सुचारु कर दिया गया। सेना के जवानों ने त्वरित कार्यवाई करते हुए समय पर आग बुझा दी। अन्यथा यात्रियों को गंभीर चोट पहुंच सकती थी।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें