फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: मौसम विभाग ने गोवा के लिए जारी किया रेड अलर्ट; राज्य आपदा कर्मियों की छुट्टियां हुईं रद्द

Thu, 06 Jul 2023 06:28 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

गोवा के कई हिस्सों में सड़कों पर पेड़ गिरने की खबरें भी सामने आई हैं। इसके लिए अग्निशमन और आपातकालीन सेवा में लगे कर्मियों ने कार्रवाई की है। तेज बारिश को देखते हुए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अपने सभी कर्मचारियों को छुट्टियां और साप्ताहिक अवकाश रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के अलग-अलग हिस्सों में इन दिनों बारिश हो रही है। कहीं भारी बारिश को लेकर अलर्ट घोषित किया गया है तो कहीं हल्की बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं, पूर्वोत्तर के कई राज्यों में तो बाढ़ जैसे हालात हैं। इसी तरह समुद्र तटीय राज्य गोवा में भी पिछले 24 घंटो में भारी बारिश हुई है। अधिकारियों ने गोवा में बारिश के बाद के हालात के बारे में जानकारी  दी है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को 56 साल की एक महिला बाढ़ के पानी में बह गई। वहीं, गोवा के निचले इलाकों के कई घरों में पानी घुस गया है।  भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गोवा के लिए 'रेड' अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन


सड़कों पर गिरे पेड़, रद्द हुई आपदा कर्मियों की छुट्टियां
इसके अलावा, राज्य के कई हिस्सों में सड़कों पर पेड़ गिरने की खबरें भी सामने आई हैं। इसके लिए अग्निशमन और आपातकालीन सेवा में लगे कर्मियों ने कार्रवाई की है। तेज बारिश को देखते हुए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अपने सभी कर्मचारियों को छुट्टियां और साप्ताहिक अवकाश रद्द कर दिया है। आपदा प्राधिकरण ने भारतीय मौसम विभाग द्वारा अलर्ट वापस लेने तक अपने कर्मियों से ड्यूटी पर रिपोर्ट करने के लिए कहा है।

तेज पानी में बह गई महिला
इस दौरान, दक्षिण गोवा के एडिशनल कलेक्टर दीपक देसाई ने जिले में एक महिला के तेज पानी में बह जाने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ये घटना बुधवार शाम को हुई। यहां दक्षिण गोवा के नक्वेरी बैतूल गांव में एक अन्य महिला के साथ धान के खेत में गई 56 वर्षीय महिला फ्लोरिना डिसूजा तेज पानी के बहाव में बह गईं। वहीं, दूसरी महिला किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रही। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह करीब सात बजे उसका शव मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें