महाराष्ट्र के पालघर स्थित तारापुर ओद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार सुबह केमिकल फैक्टरी में भीषण आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया। आग की लपटें इतनी भीषण थी कि ये दूर से ही दिखाई दे रही थी। हालांकि अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
आसपास रहने वाले लोगों को सांस लेने में हो रही परेशानी
आसमान में काले धुएं का गुबार इतना तेजी से फैल रहा है कि आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। घटनास्थल पर दमकल के कई वाहन, घायलों के लिए एंबुलेंस और लोगों की मदद के लिए पुलिसकर्मी मौजूद हैं।