फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध तरीके से 8.72 करोड़ रुपये का जीएसटी रिफंड लेने में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Wed, 09 Dec 2020 03:04 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
जीएसटी रिफंड - फोटो : pixabay
विज्ञापन

जीएसटी अधिकारियों ने अवैध तरीके से 8.72 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) रिफंड लेने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) के अधिकारियों ने बताया, नई दिल्ली निवासी राजीव कसेरा ने बिना कोई सामान खरीदे फर्जी बिलों के जरिये आईटीसी का लाभ लिया और अधिक कीमत का निर्यात दिखाकर उसे आईजीएसटी भुनाया।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, अब तक हुई जांच से पता चला कि कि राजेश कसेरा ने मेसर्स एसके ट्रेडर्स और मेसर्स आरके इंटरप्राइजेज के नाम से दो कंपनियां बनाई और एसके ट्रेडर्स में शामिल सुशील कुमार गोयल को उसका निदेशक बनाया। आरोपी ने एसके ट्रेडर्स के माध्यम से फर्जी बिल के जरिये 3.47 करोड़ रुपये के आईटीसी का लाभ उठाया। वहीं आरके इंटरप्राइजेज के जरिये धोखाधड़ी कर बिनी किसी खरीदारी के फर्जी बिलों के माध्यम से 5.25 करोड़ रुपये के आईटीसी का लाभ उठाया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें