फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में शामिल होने के बाद बोलीं इशरत- महिलाओं के लिए उठाऊंगी आवाज

Mon, 01 Jan 2018 03:31 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
तीन तलाक के खिलाफ SC में आवाज उठाने वाली इशरत जहां - फोटो : ANI
विज्ञापन

देश में तीन तलाक के खिलाफ कदम उठाने में मदद करने वाली मुस्लिम महिला इशरत ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ज्वाइन कर ली है। इशरत ने कोलकाता में बीजेपी की हावड़ा ऑफिस में शामिल होने की प्रक्रिया को पूरा किया।

विज्ञापन


राज्य के जनरल सेक्रेटरी सत्यम बासू ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इशरत बीजेपी की हावड़ा यूनिट का हिस्सा बनी हैं। बीजेपी में शामिल होने के बाद इशरत जहां ने पीएम मोदी की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि मोदी जी पीड़ितों के पक्ष में एक महत्वपूर्ण कानून लेकर आए हैं। मैं इससे बहुत खुश हूं। मैं पार्टी की महिला शाखा के साथ काम करूंगी। 



इशरत उन पांच महिलाओं में एक हैं, जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट में तीन तलाक के खिलाफ आवाज उठाई थी। कोर्ट में याचिका डालने वाली इशरत को उनके पति ने साल 2014 में दुबई से फोन पर ही तीन तलाक दे दिया था। 
विज्ञापन


पढ़ें: तीन तलाक कानून पर मुफ्ती मासूम ने संसद के फैसले को बताया गलत, जानिए क्या बोले
विज्ञापन


कोलकाता में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि उन्हें पार्टी सूत्रों से पता चला कि इशरत ने पार्टी की हावड़ा यूनिट को ज्वाइन कर लिया है। हालांकि, अभी तक इस पर इशरत की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें