पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान का कथित रूप से बचाव करने के आरोप में असम से एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया, आरोपी असम के धुबरी जिले से गिरफ्तार किया गया है। असम सरकार पाकिस्तान के पक्ष में बोलने वाले लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री ने हिमंत ने बताया कि पाकिस्तान के बचाव करने में अब तक कुल 37 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकवादियों ने 26 पर्यटकों को मार दिया था।
सरमा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत की धरती पर पाकिस्तान का बचाव करने वाले देशद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई पर का अपडेट। अब तक कुल 37 राष्ट्रद्रोहियों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि धुबरी से गिरफ्तार किये गये व्यक्ति की पहचान अमर अली के रूप में हुई है। इसके साथ ही कहा कि असम पुलिस इन सभी राष्ट्र विरोधियों से सख्ती से निपटेगी।
विपक्षी दल के विधायक भी गिरफ्तार
बता दें, कि अखिल भारतीय संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (एआईयूडीएफ) के विधायक अमीनुल इस्लाम को भी गिरफ्तार किया गया है। विधायक पर आरोप है कि पहलगाम हमले में पाकिस्तान की मिलीभगत का कथित रूप से बचाव किया था। उन पर देशद्रोह के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पहलगाम हमला: जांच के लिए 3डी मैपिंग तकनीक का इस्तेमाल करेगी NIA, यह होती क्या है, कैसे शिकंजे में आएंगे आतंकी?
जरूरत पड़ने पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत भी होगी कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों कहा था कि भारत और पाकिस्तान के बीच कोई समानता नहीं है। पाकिस्तान एक दुश्मन देश है। इसके साथ ही अगर जरूरत पड़ी तो गिरफ्तार लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएंगी।