सूत्रों के अनुसार, सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इंटरपोल से नीरव के खिलाफ गिरफ़्तारी वारंट या रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के लिए दो बार भेजे जा चुके कागजातों में उसके दोनों पासपोर्ट रद्द किए जाने का आदेश भी जोड़ेंगी। सूत्रों ने कहा, एक बार इंटरपोल ये नोटिस जारी कर दे और मोदी की पक्की लोकेशन मिल जाए तो सरकार उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर देगी।
भगोड़ा घोषित कराने की भी तैयारी
ईडी मुंबई में विशेष अदालत से मोदी को अधिकारिक तौर पर भगोड़ा घोषित करने की भी मांग करेगी। इससे मोदी, उसके परिवार और उससे जुड़ी कंपनियों की करीब 8 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति को तत्काल जब्त किया जा सकेगा।