फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना में एक और बस ड्राइवर ने की आत्महत्या, कर्मचारियों की हड़ताल जारी

Sat, 26 Oct 2019 10:38 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
TSRTC Protest - फोटो : ANI
विज्ञापन

तेलंगाना में एक और बस चालक ने आत्महत्या कर ली है। तेलंगाना राज्य पथ परिवहन निगम (टीएसआरटीसी) के एक 53 वर्षीय ड्राइवर ने शनिवार को नालगौंडा में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। हड़ताल शुरू होने के बाद आत्महत्या का यह तीसरा मामला है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि लंबे समय से वेतन नहीं मिलने की वजह से वह अवसाद में था। टीएसआरटीसी के कर्मी पांच अक्तूबर से हड़ताल पर हैं। कुछ दिन पहले एक अन्य बस चालक ने आत्मदाह की कोशिश की थी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद कर्मचारियों का आक्रोश फूट पड़ा था।
 

हजारों कर्मचारियों ने हैदराबाद के अपोलो डीआरडीओ अस्पताल के सामने प्रदर्शन भी किया था। एक कर्मचारी के खुदकुशी करने के बाद एक और कर्मचारी ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी। 
विज्ञापन


टीएसआरटीसी के 48 हजार कर्मी और मजदूर यूनियन सदस्य पांच अक्तूबर से ही हड़ताल पर हैं और कार्य का बहिष्कार कर रखा है। संयुक्त कार्यसमिति के आह्वान पर हड़ताल पर गए कर्मियों की 26 तरह की मांग है। इनकी प्रमुख मांग है कि परिवहन निगम का सरकार में समायोजन किया जाए, ताकि 48 हजार कर्मी सरकारी कर्मचारी हो जाएं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें