फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम के निकट मछली पकड़नेवाला जहाज डूबने से एक की मौत, तीन लापता 

Sun, 13 Jun 2021 11:52 PM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, कोलकाता

सार

  • जहाज डूबने की घटना शनिवार रात में नंदीग्राम के निकट हुई। इस जहाज पर कुल 14 मछुआरे सवार थे। लापता लोगों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में हल्दी नदी में मछली पकड़नेवाला एक जहाज डूबने से एक मछुआरे की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लापता हैं। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार रात में नंदीग्राम के निकट हुई। जहाज पर कुल 14 मछुआरे सवार थे। जहाज का लंगर एक नहर के मुहाने पर डाला गया था, जहां वह हल्दी नदी से मिलती है।

मछुआरे मछली पकड़ने जाने से पहले खाना खा लेना चाहते थे और इसीलिए उन्होंने लंगर डाला था, लेकिन ऊंची लहरों की वजह से जहाज पलट गया और मछुआरे नदी गिर गए।

अधिकारी ने बताया कि इनमें से 10 तो तैरकर बाहर आ गए या उन्हें बचा लिया गया लेकिन चार लापता हो गए। उन्होंने बताया कि रविवार को एक शव को पानी से बाहर निकाल लिया गया, जबकि बाकी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें