फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में हर चार घंटे में बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार होता है एक नाबालिग

Wed, 25 Oct 2017 01:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत में हर चार घंटे में एक नाबालिग रेप के आरोप में गिरफ्तार होता है। पिछले तीन सालों के आंकड़े बताते हैं कि भारत में औसतन हर चौथे घंटे एक किशोर को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इसी प्रकार हर दूसरे घंटे एक नाबालिग को महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया जाता है। 
विज्ञापन


गृह मंत्रालय द्वारा हाल में जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 2016 में लगभग 2,054 नाबालिगों को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया, जबकि 1,627  को महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के आरोप में। पिछले तीन सालों से यह आंकड़ा सतत चला आ रहा है। 

पढ़ें: दिल्ली में हिट एंड रन, मर्सडीज ने एक शख्स को रौंदा

जनवरी 2014 से दिसंबर 2016 तक कुल 6,039 किशोरो को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया। हालांकि, पिछले तीन सालों के मुकाबले 2016 में छेड़छाड़ के मामले बढ़े हैं। छेड़छाड़ के मामलों में हर दूसरे घंटे एक किशोर गिरफ्तार होता है। 2014-16 तक में छेड़छाड़ के कुल 4,997 मामले सामने आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें