फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2जी स्पेक्ट्रम घोटाला: सात नवंबर को होगा फैसले की तारीख का ऐलान

Wed, 25 Oct 2017 12:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
patiyala house court
विज्ञापन
2जी घोटाले के मामले पर फैसला किस दिन आएगा इसका ऐलान सात नवंबर को किया जाएगा, इस बात की जानकारी दिल्ली की विशेष सीबीआई कोर्ट ने दी है। 2जी केस की सुनवाई दिल्ली के पटियाला हाऊस कोर्ट में चल रही है। 
विज्ञापन


बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने पिछले साल दिसंबर में आरोपियों टाटा संस, नीरा राडिया, पूर्व टेलीकॉम मंत्री ए. राजा और यूनीटेक के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की थी।

2जी घोटाला: किसने किया था मनमोहन सिंह को गुमराह?
 
सब पर आरोप है कि 2जी स्पेक्ट्रम का लाइसेंस लेने के लिए इन्होंने भारी मात्रा में कालेधन को ठिकाने लगाने का काम किया था। स्वामी ने यह भी आरोप लगाया था कि टाटा को बचाने के लिए सीबीआई के अधिकारियों ने भी मदद की थी।
विज्ञापन


स्वामी ने आरोप लगाया था कि मार्च 2007 से मार्च 2008 के बीच टाटा ग्रुप की कंपनियों को यूनिटेक की कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए करीब 1700 करोड़ रुपये अवैध तरीके से ठिकाने लगाया गया था। स्वामी के मुताबिक, यूनीटेक वायरलैस की आठ कंपनियों को फायदा पहुंचाया गया।
विज्ञापन


Delhi: Special CBI court says 2G case judgment date to be announced on November 7— ANI (@ANI) October 25, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें