फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: कार से 51 किलो गांजा ले जा रहा था शख्स, यूपी लाते वक्त पुलिस ने दबोचा

Sun, 04 Sep 2022 03:18 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, धमतरी

सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार चला रहे शख्स की पहचान शैलेंद्र सिंह (33) के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और वाहन को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। धमतरी जिले में पुलिस ने शनिवार को एक कार से 51 किलोग्राम गांजा जब्त किया जिसकी कीमत 10 लाख रुपये बताई गई है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गांजा ओडिशा से उत्तरप्रदेश ले जाया जा रहा था।

विज्ञापन


गुप्त सूचना के आधार पर कार को पकड़ा
एक अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर एक कार को अर्जुनी थाना क्षेत्र के सहरादाबरी नाका में पुलिसकर्मियों ने रोका। कार उस समय रायपुर की ओर जा रही थी। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस को कार में 43 पैकेटों में 51 किलो गांजा और 2.39 लाख नकद छिपा हुआ मिला।

 यूपी ले जाया जा रहा था गांजा
पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार चला रहे शख्स की पहचान शैलेंद्र सिंह (33) के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और वाहन को जब्त कर लिया गया है। आरोपी ने बताया कि गांजा ओडिशा से खरीदा गया था और यूपी ले जाया जा रहा था। 
विज्ञापन


एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज मामला
उन्होंने कहा कि आरोपी पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। इससे पहले 25 अगस्त को पुलिस ने इसी तरह के अभियान में यूपी के दो लोगों को 7.10 लाख रुपये के गांजे के साथ गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें