संयुक्त आयुक्त उद्योग ने बताया कि मुरादाबाद के मेटल आर्टवेयर के नए उद्यमियों का चयन किया जा रहा है। यहां के इन उद्यमियों को करीब एक अरब रुपये का कर्जा प्रदान किया जाएगा। इसी तरह अलीगढ़ के ताला एवं हार्डवेयर उद्योग, एटा एवं जलेसर के घुंघरु एवं घंटा-घंटी उद्योग, गाजियाबाद के मशीनरी उद्योग, शामली के हब एवं एक्सल उद्योग, मथुरा के सेनेटरी फिटिंग उद्योग और संत कबीर नगर के पीतल बर्तन उद्योग के उद्यमियों को ऋण का वितरण होगा।
उन्होंने कहा कि इन जिलों के उद्यमियों के अलावा कारीगरों को भी टूलकिट एवं उपकरण प्रदान किए जाएंगे। इन जिलों के कारीगरों का ब्योरा भी तैयार किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में उद्योग एवं निर्यात मंत्री, मुख्य सचिव, औद्योगिक विकास आयुक्त तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।