फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Boat Capsizes: गोवा में कैलंगुट बीच के पास पर्यटकों से भरी नाव पलटी; हादसे में एक शख्स की मौत, 20 लोग बचाए गए

Wed, 25 Dec 2024 07:52 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

गोवा पुलिस ने बताया कि बुधवार को उत्तरी गोवा में कैलंगुट बीच के पास अरब सागर में पर्यटकों की नाव पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 अन्य को बचा लिया गया। उन्होंने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 1.30 बजे हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी गोवा में कैलंगुट बीच के पास अरब सागर में पर्यटकों से भरी नाव के पलट जाने से एक शख्स की मौत हो गई, जबकि इस हादसे में 20 अन्य यात्रियों को बचा लिया गया है। गोवा पुलिस के अनुसार, ये घटना दोपहर दोपहर करीब 1.30 बजे हुई, जिसमें एक 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन


'दो के अलावा सभी ने पहन रखी थी लाइफ जैकेट'
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, 'जिस नाव में सभी यात्रा कर रहे थे, उसके पलट जाने से ये हादसा हुआ। फिलहाल सभी बचाए गए लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।' उन्होंने बताया कि दो यात्रियों को छोड़कर बाकी सभी ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी। नाव पर सवार यात्रियों में छह साल के बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं।

समुद्र तट से करीब 60 मीटर दूर पलट गई नाव
राज्य सरकार की तरफ से नियुक्त जीवन रक्षक एजेंसी दृष्टि मरीन के प्रवक्ता ने बताया कि नाव समुद्र तट से करीब 60 मीटर दूर पलट गई, जिसके कारण सभी यात्री समंदर में गिर गए। उन्होंने बताया कि नाव पर महाराष्ट्र के खेड़ का 13 सदस्यों वाला एक परिवार सवार था। उन्होंने बताया कि नाव को पलटते देख दृष्टि मरीन का एक कर्मचारी मदद के लिए दौड़ा और बैकअप के लिए बुलाया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में कुल 18 लाइफसेवर यात्रियों की मदद के लिए दौड़े और उन्हें सुरक्षित किनारे पर ले आए।'
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार दिया गया, जबकि गंभीर पाए गए लोगों को एम्बुलेंस में चिकित्सा सुविधा के लिए ले जाया गया। उन्होंने बताया कि नाव पर सवार दो यात्रियों ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी हुई थी, जिनमें से 20 यात्रियों में से छह और सात साल के दो बच्चे और 25 और 55 साल की दो महिलाएं शामिल हैं, जिन्हें बचा लिया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एक हफ्ते पहले गेटवे ऑफ इंडिया के पास हादसा
वहीं एक हफ्ते पहले मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास इंजन परीक्षण के दौरान तेज गति से चल रही नौसेना की नाव ने एक यात्री नाव 'नील कमल' को टक्कर मार दी थी, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई। 100 से अधिक यात्रियों को लेकर यह नाव गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा द्वीप की ओर जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें