फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झटका: इस राज्य में कटेगा सरकारी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन, गौ संरक्षण का हवाला देते हुए लिया गया फैसला

Fri, 18 Nov 2022 09:10 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

वेतन से काटी जाने वाली एक दिन की राशि सधे कर्नाटक पशुपालन एवं पशु चिकित्सा सेवा विभाग के खाते में जमा करने के प्रबंध किए गए हैं। जो कर्मचारी यह योगदान नहीं देना चाहते हैं, उन्हें अपने विभाग प्रमुख को 25 नवंबर से पहले लिखित में बताना होगा। 

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक सरकार ने राज्य में पशु गौ संरक्षण के लिए 'पुण्यकोटि दत्तू योजना' बनाई है। इसके वित्तीय संसाधन जुटाने के लिए राज्य के सरकारी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा जाएगा। कर्मचारी एकमुश्त योगदान के रूप में अपने वेतन से यह राशि देंगे। 

विज्ञापन


कर्नाटक सरकार के सभी कर्मचारी इस योजना में नवंबर माह का एक दिन का वेतन देंगे। राज्य की भाजपा सरकार ने पुण्यकोटि दत्तू योजना (Punyakoti Dattu Yojana) के लिए योगदान काटने का फैसला किया है। इस बारे में राज्य के वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। इसके जरिए 80 से 100 करोड़ रुपये जमा होने का अनुमान है। 

इस राशि से राज्य की सरकारी गौशालाओं में मवेशियों के कल्याण और रखरखाव के लिए राशि का प्रबंध किया जाएगा। 'पुण्यकोटि दत्तू योजना' को बसवराज बोम्मई सरकार ने पिछले बजट पेश किया था। इसमें गायों को गोद लेने और उनके पालन-पोषण के लिए प्रोत्साहित करने के उपाय शामिल हैं। 
विज्ञापन


योगदान स्वैच्छिक रहेगा, नहीं देने के लिए विभाग प्रमुखों को बताना होगा
राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए यह योगदान स्वैच्छिक रखा गया है। वेतन से काटी जाने वाली एक दिन की राशि सधे कर्नाटक पशुपालन एवं पशु चिकित्सा सेवा विभाग के खाते में जमा करने के प्रबंध किए गए हैं। जो कर्मचारी यह योगदान नहीं देना चाहते हैं, उन्हें अपने विभाग प्रमुख को 25 नवंबर से पहले लिखित में बताना होगा। 

कर्मचारियों-अधिकारियों का इतना वेतन कटेगा, ग्रुप डी को छूट
वित्त विभाग के आदेश के अनुसार नवंबर माह के वेतन में यह कटौती की जाएगी। ग्रुप ए के कर्मचारियों के वेतन से करीब 11,000 रुपये,  ग्रुप बी के कर्मचारियों के 4,000 रुपये और ग्रुप सी के कर्मचारियों के करीब 400 रुपये कटेंगे। ग्रुप डी के कर्मचारियों को इस कटौती से छूट दी गई है, इनमें चतुर्थ श्रेणी के मामूली वेतन वाले कर्मचारी आते हैं। 

नेक काम में योगदान से खुशी: कर्मचारी संघ
कर्नाटक के सरकारी कमचारी संघ के अध्यक्ष सीएस सदाक्षरी ने कहा है कि इस नेक काम में योगदान देने से हमें खुशी होगी। उन्होंने सीएम बोम्मई से मुलाकात कर संघ की ओर से कर्मचारियों के वेतन कटौती की सहमति का पत्र सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें