फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणाचल में असम राइफल्स के काफिले पर हमला, 2 जवान शहीद, 9 घायल

Sun, 04 Dec 2016 01:41 PM IST
एजेंसी
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
अरुणांचल प्रदेश के लोंगडिंग जिले में शनिवार को उग्रवादियों ने घात लगाकर असम राइफल्स के जवानों पर हमला बोल दिया। जिसमें अबतक दो जवान शहीद हो चुके हैं जबकि 9 अन्य घायल हो गए। 
विज्ञापन

यह हमला भारत म्यांमार सीमा से 20 किलोमीटर की दूरी पर हुआ। हमले के बाद सेना ने इलाके में सर्च ऑपरेशन की शुरुआत की।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि यहां से सेना का काफिला गुजर रहा था, तभी घात लगाए आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। गुप्त सूत्रों के मुताबिक यह हमला उल्फा और एनएससीएन के उग्रवादियों ने अंजाम दिया है।

#UPDATE Assam Rifles convoy ambushed in Khonsa in Arunachal Pradesh: Death toll rises to two— ANI (@ANI_news) December 4, 2016


डिफेंस पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल चिरंजीत कंवर ने कहा कि वक्का जिले में तैनात 16 असम राइफल्स के काफिले को उग्रवाादियों ने दोपहर 1.45 बजे निशाना बनाया। इसमें एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 अन्य घायल हो गए। 
विज्ञापन


कंवर ने शहीद जवान की पहचान के बारे में खुलासा नहीं किया और ना ही हमला करने वाले समूह के बारे में कुछ बताया। उन्होंने कहा कि इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और घायलों जवानों को निकालने की कोशिश की जा रही है। लोंगडिंग से आ रही अपुष्ट खबरों के मुताबिक एनएससीएन(K) और उल्फा (स्वतंत्र) के काडर ने संयुक्त रूप से हमले को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें