फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद मामले में सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी करना पड़ा महंगा, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Tue, 03 Dec 2019 06:47 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
हैदराबाद में घटी घटना से जहां सारा देश गमगीन और आक्रोशित है वहीं दूसरी तरफ एक हैदराबाद पुलिस ने एक युवक को इसी मामले में गिरफ्तार किया है। दरअसल, निजामाबाद के रहने वाले एक 22 वर्षीय व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर मामले को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बाताया कि 30 नवंबर को साइबर क्राइम पुलिस ने यौन हिंसा की शिकार महिला की फोटो अपलोड करने और उसके बारे में अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद साइबर अपराध के तहत एक मुकदमा भी दर्ज किया। जांच के दौरान आरोपी की पहचान निजामाबाद निवासी के रूप में हुई। उसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने कहा है कि पीड़िता का असली नाम मीडिया और सोशल मीडिया में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। साथ में अनुरोध किया कि गोपनीयता और पीड़ित परिवार के अधिकारों की रक्षा के लिए "# जस्टिस फॉर दिश" के रूप में उल्लेख करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें