फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादों में घिरी राम मंदिर पर श्रीश्री की पहल, नहीं हो सकी राजनाथ सिंह से मुलाकात

Wed, 15 Nov 2017 02:41 AM IST
संजय मिश्र/ नई दिल्ली
विज्ञापन
shri shri ravishankar
विज्ञापन
अयोध्या के राम मंदिर मामले में बातचीत के जरिए हल निकालने के लिए शुरू हुई आध्यात्मिक गुरू श्रीश्री रविशंकर की पहल सियासी विवादों में घिर गई है। कांग्रेस पार्टी ने जहां श्रीश्री पर व्यक्तिगत तंज कसा है। तो विश्व हिन्दू परिषद को भी श्रीश्री की पहल पर आशंका है कि वह सफल होगी अथवा नहीं। 
विज्ञापन


हालांकि भाजपा को अब भी विश्वास है कि श्रीश्री की पहल सफल होगी। बल्कि भाजपा ने उल्टे श्रीश्री की पहल पर सवाल उठाने वालों को कटघरे में घेरा है। इस बीच सरकार ने श्रीश्री से दूरी बरतने का प्रयास किया है। ताकि उनके प्रयास पर सरकारी रंग न दिखे।

पढ़ें: 

यही वजह है कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मंगलवार को होने वाली श्रीश्री की मुलाकात ऐन मिनट में टाली गई। बताया जा रहा है कि श्रीश्री के साथ केंद्र सरकार की नजदीकी न दिखे। इसलिए गृह मंत्री से उनकी होने वाली मुलाकात स्थगित कर दी गई। उन्हें अजमेर शरीफ के धार्मिक प्रमुख के साथ मंगलवार शाम 4 बजे राजनाथ से मिलना था। मगर यह मुलाकात नहीं हो सकी। 
विज्ञापन


गृहमंत्री से मुलाकात पर भाजपा सांसद की सफाई
गृहमंत्री से श्रीश्री के मुलाकात पर उनके करीबी कहे जाने वाले भाजपा नेता एवं सांसद महेश गिरी ने अमर उजाला को बताया है कि अजमेर शरीफ के चिश्ती महोदय ने श्रीश्री से आग्रह किया था कि वे उनके साथ गृह मंत्री से मिलने चलें। मगर श्रीश्री का लखनऊ जाने का कार्यक्रम पहले से तय था। 

इसलिए गृह मंत्री से मिलने का उनका कार्यक्रम संभव नहीं हो सका। हालांकि गिरी को विश्वास है कि श्रीश्री अपने मकसद में सफल होंगे। श्रीश्री के पहल पर सवाल उठा रहे लोगों को जवाब देते हुए महेश गिरी ने कहा कि श्रीश्री रविशंकर ने पहले भी विश्व स्तर पर कई प्रयास किए हैं। जिसमें वे सफल रहे हैं। 

पढ़ें: 

गिरी के अनुसार खुद कोलंबिया के राष्ट्रपति यह बात सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर चुके हैं कि श्रीश्री के पहल से उनके यहां 60 वर्षों से चली आ रही दो समूहों के बीच का विवाद खत्म हुआ है। गिरी की मानें तो श्रीश्री ने इराक और जम्मू-कश्मीर में भी पहल कर हालात सामान्य बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

विहिप को श्रीश्री रविशंकर की पहल पर आशंका

Vishwa Hindu Parishad
विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र जैन ने श्रीश्री की पहल के सफलता पर आशंका जताते हुए कहा है कि श्रीश्री रविशंकर ने बातचीत के जरिए पहल का प्रयास किया था। लेकिन तब भी मामला सिफर ही रहा। अब भी वे बातचीत के जरिए समस्या का हल निकालने की पहल कर रहे हैं। 

जैन ने कहा कि उल्टे लोग उन्हें अपमानित कर रहे हैं। कोई उन्हें पीएम मोदी का एजेंट तो कोई विश्व हिन्दू परिषद का एजेंट करार दे रहा है। विहिप महासचिव ने कहा कि श्रीश्री तो क्या कोई भी बातचीत के जरिए हल निकालने जाएगा तो लोग उसे अपमानित करेंगे। विहिप का मानना है कि बातचीत के जरिए राम मंदिर मुद्दे का समाधान नहीं हो सकता है। 

कांग्रेस का श्रीश्री पर तंज
श्रीश्री रविशंकर की पहल पर तंज कसते हुए कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा है कि कौन श्री, कोई श्री है तो कोई डबल श्रीश्री। उन्होंने कहा कि सरकार ने राम मंदिर मामले में हल निकालने के लिए किसी को वार्ताकार के रूप में नियुक्त नहीं किया है। 

इसलिए श्रीश्री की पहल सियासी है। तो वाम नेता वृंदा करात ने भी श्रीश्री की पहल को ड्रामा करार देते हुए कहा है कि यह चुनाव के मद्देनजर शुरू की गई कवायद है। हालांकि भाजपा नेता एवं केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने श्रीश्री के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए कहा है कि राम मंदिर पर श्रीश्री की पहल सफल होगी। उनकी पहल पर सवाल उठाने वाले लोगों के लिए गिरीराज ने कहा है कि ये वो लोग हैं जोकि नहीं चाहते की अयोध्या में राम का भव्य मंदिर बनें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें