फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: राहुल गांधी के जन्मदिन पर यूथ कांग्रेस करेगी रोजगार मेले का आयोजन, कंपनी लेंगी  'वॉक इन इंटरव्यू'

Tue, 17 Jun 2025 07:33 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राहुल गांधी के जन्मदिन पर दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में रोजगार मेले का आयोजन करने जा रही है। इस रोजगार मेले में 100 से ज्यादा कंपनियों के आने का दावा किया गया है। बेरोजगारों को 'वॉक इन इंटरव्यू' के जरिए जॉब दिलाने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
राहुल गांधी, नेता, कांग्रेस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवा कांग्रेस, 19 जून को राहुल गांधी के जन्मदिन पर दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में रोजगार मेले का आयोजन करेगी। इस रोजगार मेले में 100 से ज्यादा कंपनियों के आने का दावा किया गया है। बेरोजगारों को 'वॉक इन इंटरव्यू' के जरिए जॉब दिलाने का प्रयास होगा। रोजगार मेले के लिए 10 हजार से ज्यादा युवाओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके साथ ही ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी 8-10 हजार हो चुका है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा, जितना हमारी यूथ कांग्रेस की कैपिसिटी है, अपने हिस्से अनुसार हमने 100 से ज्यादा कंपनियों को बुलाया है। वे रोजगार मेले में आएंगी और 'वॉक इन इंटरव्यू' करेंगी।  

विज्ञापन


मंगलवार को एक प्रेसवार्ता में चिब ने कहा, यूथ कांग्रेस की यह दूसरी पहल है। इससे पहले राजस्थान में भी ऐसा रोजगार मेला आयोजित किया जा चुका है। भाजपा सरकार ने कहा था कि दो करोड़ रोजगार हर साल देगी। युवाओं को रोजगार तो मिला नहीं, अब सरकारी आंकड़े यह बता रहे हैं कि पिछले 40-50 सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी अगर भारत में है तो वह अब है। राहुल गांधी, लगातार युवाओं को रोजगार देने का मुद्दा उठा रहे हैं। 19 जून को नेता विपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन है। 

यूथ कांग्रेस ने एक कोशिश शुरू की है कि 19 तारीख को दिल्ली में ताल कटोरा स्टेडियम में रोजगार मेला आयोजित करेंगे। उम्मीद है कि हजारों की तादाद में जो बेरोजगार हैं, वे रोजगार मेले में आएंगे। उस दिन हजारों युवाओं की नौकरी लगेगी। उन्हें रोजगार मिलेगा। 
विज्ञापन


कोई भी स्टूडेंट, कोई भी युवा, चाहे वो 12वीं क्लास तक पढ़ा है या पीएचडी की है, उन सबके लिए हर एक अलग-अलग प्रकार की कंपनी आएंगी। वे इंटरव्यू लेंगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की पूरी उम्मीद है। मौके पर ही इंटरव्यू लेकर युवाओं को ऑफर लेटर दिया जाएगा। उदय भानु चिब ने कहा कि जॉब का ये एक प्रोग्राम है। राहुल गांधी के जन्मदिन पर दूसरे राज्यों में कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Air India: एअर इंडिया की कई उड़ानें रद्द, विमान हादसे के बाद एयरलाइन के अंतरराष्ट्रीय संचालन पर असर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें