फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mamata Banerjee: ‘भाजपा को देश से खदेड़ेंगे’, भारत छोड़ो दिवस पर बंगाल CM की प्रतिज्ञा

Wed, 09 Aug 2023 03:01 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाड़ग्राम

सार

ममता बनर्जी झाड़ग्राम के तीन दिवसीय प्रशासनिक दौरे पर आई हुई हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि जातीय संघर्ष प्रभावित मणिपुर में आदिवासी संकट का सामना कर रहे हैं और उनकी दुर्दशा सुनने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
Mamata Banerjee - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को मणिपुर हिंसा को लेते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर राज्य के हालातों को सुधारने में भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार विफल रही। भगवा पार्टी को देश छोड़ देना चाहिए।

तीन दिवसीय प्रशासनिक दौरे पर ममता

विज्ञापन

बता दें, ममता बनर्जी झाड़ग्राम के तीन दिवसीय प्रशासनिक दौरे पर आई हुई हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि जातीय संघर्ष प्रभावित मणिपुर में आदिवासी संकट का सामना कर रहे हैं और उनकी दुर्दशा सुनने वाला कोई नहीं है भारत में दलितों पर अत्याचार हो रहा है और केंद्र उदासीन है। 

भगवा पार्टी को छोड़ देना चाहिए देश
सीएम ने दुनियाभर के लोगों से हिंसाग्रस्त राज्य के पीड़ितों के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया। वहीं, भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए बनर्जी ने कहा कि भगवा पार्टी को देश छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत छोड़ो दिवस पर हम प्रतिज्ञा करते हैं कि हम भाजपा को भारत छोड़ने पर मजबूर कर देंगे। 

राज्य के लिए धन जारी नहीं किया

विज्ञापन

इसके अलावा, बंगाल के राज्यपाल डॉक्टर सीवी आनंद बोस ने एक गैर-शैक्षणिक को राज्य के एक विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त करने का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल का पद संवैधानिक है और इसकी संवैधानिक सीमाएं हैं। उन्होंने केंद्र पर राज्य के लिए धन जारी नहीं करने का आरोप लगाया। कहा कि हम केंद्र सरकार द्वारा पश्चिम बंगाल की उपेक्षा के खिलाफ लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें