फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की जगह पीएम उम्मीदवार का चेहरा बनने पर गडकरी ने दिया ये जवाब

Fri, 21 Dec 2018 09:28 AM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
 नितिन गडकरी
विज्ञापन

2019 में पीएम उम्मीदवार बनने पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि नहीं ऐसी कोई संभावना नहीं है। मैं अभी जहां हूं उससे बहुत खुश हूं। उन्होंने यह जवाब उस सवाल पर दिया है जिसमें उनसे पूछा गया था कि क्या वह 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जगह प्रधानमंत्री उम्मीदवार का चेहरा बनेंगे। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महाराष्ट्र के एक सरकारी संगठन के प्रमुख ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को पत्र लिखा था। जिसमें गडकरी को 2019 के लोकसभा चुनाव जीतने पर भाजपा का नेतृत्व करने की इजाजत देने की मांग की गई थी। 

न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में नितिन गडकरी ने कहा, नहीं ऐसी कोई संभावना नहीं है। मैं फिलहाल जहां हूं उससे बहुत खुश हूं। मुझे पहले गंगा का कार्य खत्म करना है, 13-14 देशों में एक्सप्रेस हाईवे के निर्माण करना है और मैं चार धाम के लिए सड़क बनाना चाहता हूं और दूसरे काम करने हैं। मैं इन कामों को करने में खुश हूं और इन्हें पूरा करना चाहता हूं।'
विज्ञापन


वहीं उत्तरपूर्व में विकासात्मक परियोजना को लेकर बात करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता जो अरुणाचल प्रदेश में 9,533 करोड़ रुपये का राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का उद्घाटन और नींव का पत्थर रखकर आए हैं, उन्होंने पूर्व सरकार पर उत्तरपूर्व के विकास को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। 

गडकरी ने कहा, '400 किलोमीटर की सड़क बनाने के लिए 4000 करोड़ रुपये की परियोजना जारी है। अरुणाचल में बहुत बड़ा क्षेत्र है। लेकिन यहां जनसंख्या बहुत कम है जबकि यहां अंतरराष्ट्रीय सीमा लगती है। सड़क के अभाव में यहां गरीबी और बेरोजगारी है। एक बार यहां सड़क का निर्माण हो जाए यहां नौकरियां भी आ जाएंगी।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें