फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन में आलीशान जिंदगी जीता है क्रिश्चियन मिशेल का परिवार, शुरू हुई चैरिटी की जांच

Fri, 21 Dec 2018 09:23 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले का बिचौलिया क्रिश्चियन मिशेल - फोटो : PTI
विज्ञापन
अगस्ता वेस्टलैंड चॉपर घोटाले के आरोपी बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल और उसके जर्मन पिता वोल्फगैंग लंदन के सबसे महंगे इलाके में 50 लाख पाउंड (लगभग 44.2 करोड़ रुपये) के बंगले में रहते हैं। उसकी मां भी रईसों की तरह रहती हैं और नाइट्सब्रिज में उनके पास भी लगभग 16 करोड़ रुपये का घर है। 2016 में यह घर उनकी बेटी ने 8 करोड़ रुपये कैश देकर खरीदा गया था। 
विज्ञापन


सीबीआई के मुताबिक मिशेल के पिता वोल्फगैंग मैक्स रिचर्ड मिशेल भी अगस्ता वेस्टलैंड के कंसल्टेंट के रूप में 1980 में भारत में काम करते थे। बताया जाता है कि 1987 से 1996 के बीच जिस कंपनी को वह प्रमोट करते थे उसने भारत में 17.6 करोड़ रुपये कमाए थे।

फूक्स और मिशेल दोनों यूके रजिस्टर्ड एक चैरिटी संस्थान क्वेडा एजुकेशनल फाउंडेशन के जरिये भारतीय छात्रों को विदेश में शिक्षा पाने के लिए मदद मुहैया कराती है। चैरिटी कमीशन के मुताबिक यह संस्थान पिछले दस महीनों के अपने आर्थिक गतिविधयों का ब्योरा उपलब्ध कराने में असफल रही। इस कारण नोटिस जारी हुआ है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने जब मिशेल की मां के लंदन स्थित आवास का रूख किया तब फूक्स ने सिक्योरिटी इंटरकॉम के जरिये यह बात मानी कि वह क्रिश्चियन मिशेल की मां हैं मगर उन्होंने इंटरव्यू देने से इंकार कर दिया। 

चैरिटी कमीशन के प्रवक्ता ने बताया कि जानकारी नहीं उपलब्ध कराए जाने पर ट्रस्टी को नोटिस दिया गया है, इसकी जांच की जाएगी कि इन्होने नियमों का उल्लंघन किया है या नहीं। मिशेल की चैरिटी संस्था के 2 अन्य ट्रस्टियों में रिटायर्ड मेजर जनरल एससीएन जटार और एसएन इनामदार शामिल हैं।  चैरिटी कमीशन को यह अधिकार है कि वह दोषी पाए जाने पर ट्रस्टी के अधिकारों को 15 साल तक के लिए स्थगित कर सकता है। 

बता दें कि मिशेल पर बिचौलिये के रूप में पूर्व भारतीय वायुसेना प्रमुख एस.पी. त्यागी सहित भारतीय अधिकारियों को घूस देने और षड्यंत्र रचने का आरोप है। यूपीए सरकार के कार्यकाल में 2010 में  ब्रिटेन की हेलीकॉप्टर बनाने वाली इकलौती कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड को 4,447 करोड़ के 12 एडब्लयू  101 हेलीकॉप्टर के ऑर्डर दिए गए थे।
विज्ञापन


सीबीआई के मुताबिक इस वीवीआईपी चॉपर डील के मामले में अगस्ता वेस्टलैंड की तरफ से 337 करोड़ की घूस दी गई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें