फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महादान: महाराष्ट्र दिवस पर मुंबई में उत्तर भारतीयों ने किया रक्तदान, जमा हुआ 200 यूनिट से ज्यादा रक्त

Mon, 02 May 2022 09:46 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने कहा कि मुंबई और महाराष्ट्र ने उत्तर भारतीयों को रोजी-रोटी और सम्मान दिया है। हमारे पूर्वज यहां आए और उन्होंने कड़ी मेहनत कर अपना मुकाम बनाया। उत्तर भारतीयों का भी फर्ज बनता है कि हम लोग मुंबई और महाराष्ट्र की सेवा में कुछ योगदान दें।
विज्ञापन
विश्व रक्तदाता दिवस - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई को अपनी कर्मभूमि मानने वाले उत्तर प्रदेश सहित हिंदी पट्टे के लोगों ने महाराष्ट्र दिवस रक्तदान किया। मुंबई पश्चिमी उपनगर के बांद्रा पूर्व स्थित उत्तर भारतीय संघ की भवन में आयोजित रक्तदान महा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 200 से अधिक बोतल रक्त एकत्रित किया गया। उत्तर भारतीय संघ अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने सबसे पहले रक्तदान कर एक मिसाल पेश की।
विज्ञापन


उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने कहा कि मुंबई और महाराष्ट्र ने उत्तर भारतीयों को रोजी-रोटी और सम्मान दिया है। हमारे पूर्वज यहां आए और उन्होंने कड़ी मेहनत कर अपना मुकाम बनाया। उत्तर भारतीयों का भी फर्ज बनता है कि हम लोग मुंबई और महाराष्ट्र की सेवा में कुछ योगदान दें। इसी उद्देश्य से इस रक्तदान महाशिविर का आयोजन किया गया। 

उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर में 200 से अधिक बोतल रक्त एकत्रित किया गया। महाराष्ट्र दिवस (एक मई) को करीब आठ घंटा चले रक्तदान शिवसिर में जेजे अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सों की टीम ने दो शिफ्ट में काम किया। इससे पहले कोरोना काल में जब मुंबई के अस्पतालों में रक्त की भारी कमीं हो गई थी तब भी उत्तर भारतीय संघ ने रक्तदान शिविर आयोजित कर 1000 बोतल रक्त अस्पतालों को मुहैया कराया था। इस शिविर में उत्तर भारतीय संघ के उपाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम तिवारी, उत्तर भारतीय संघ युवा अध्यक्ष संजय सिंह, मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह और देवेंद्र तिवारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें