फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vivek Sahay: विवेक सहाय बने पश्चिम बंगाल के नए डीजी, चुनाव आयोग ने नहीं मानी बंगाल की सिफारिश

Mon, 18 Mar 2024 06:52 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
विज्ञापन
चुनाव आयोग - फोटो : ANI
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले बंगाल पुलिस में बड़ा फेरबदल किया गया। आईपीएस विवेक सहाय को प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक (डीजी) बनाया गया है, जो राजीव कुमार का स्थान लेंगे। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि राजीव कुमार को चुनाव आयोग ने सोमवार दोपहर को हटाने का आदेश दिया था। चुनाव आयोग ने बंगाल सरकार की सिफारिश को दरकिनार करते हुए राज्य सरकार से शाम 5 बजे तक तीन नाम भेजने को कहा था। शाम 5 बजे से पहले नए डीजी के नाम का एलान कर दिया गया। 

दरअसल, राज्य सरकार ने डीजी पद के लिए तीन नाम भेजे थे। उसमें विवेक सहाय का नाम सबसे ऊपर था। वे डीजी होम गार्ड के पद पर कार्यरत थे। इसमें आईपीएस संजय मुखर्जी और आईपीएस राजेश कुमार भी शामिल थे। आयोग ने विवेक सहाय के नाम पर मुहर लगाई। 
विज्ञापन


वहीं, राजीव कुमार को डीजी पद से हटाकर सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वे अपर मुख्य सचिव के पद पर काम करेंगे। उल्लेखनीय है कि शारदा मामले में केंद्रीय खुफिया एजेंसी (सीबीआई) ने उनके घर पर छापा मारा था, जिसके विरोध में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शहर की सड़कों पर धरना दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें