फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 महीने बनाम 48 साल: इस नारे के साथ 4 साल का जश्न मनाएगी सरकार

Fri, 11 May 2018 09:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मोदी सरकार
विज्ञापन

केंद्र में मोदी सरकार के 4 साल पूरा होने के अवसर पर मेगा उत्सव की तैयारी चल रही है। अपने शासन के चार साल पूरे होने की खुशियां मनाने के लिए केंद्र सरकार 48 महीनों में किए काम-काज पर लोगों का ध्यान केंद्रित करेगी। नेहरू- गांधी परिवार द्वारा देश पर लगभग 48 सालों तक शासन करने को इस दौरान निशाना बनाया जाएगा। अपनी चौथी सालगिरह पर सरकार ने '48 सालों की तुलना में 48 महीने' का नारा दिया है। 

विज्ञापन

फरवरी में पुदुच्चेरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि एक परिवार ने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर 48 सालों तक देश पर राज किया है। उन्होंने जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की सरकार का हवाला दिया था। यह नारा इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि राहुल गांधी हाल ही में पीएम पद पर दावेदारी ठोक दी है।  सूत्रों का कहना है कि सरकार पिछले चार सालों में किए गए मुख्य कार्यों और अपने भ्रष्टाचार मुक्त रिकॉर्ड को जनता की नजरों में लाएगी। इसके अलावा वह यूपीए सरकार के कार्यकाल में बड़े स्तर पर हुए भ्रष्टाचार पर भी निशाना साधा जाएगा।  
 
सरकार का दूसरा बड़ा मुद्दा देश के हर घर तक बिजली पहुंचाना है। सरकार का दावा है कि उसने हर घर/ गांव तक बिजली पहुंचाने के लक्ष्य को पूरा कर लिया है। राजमार्ग मंत्रालय ने रोजाना 28 किलोमीटर सड़क बनाने और उज्जवला योजना के तहत हर गरीब के घर में गैस कनेक्शन देने की उपलब्धि को प्राप्त किया है। इसके अलावा सरकार के रिपोर्ट कार्ड में चौथी सालगिरह पर लोगों को बताने के लिए बहुत सारी बड़ी उपलब्धियां हैं। हर मंत्रालय अपनी उपलब्धियों की छोटी वीडियो क्लिप्स बनाएंगे और इसका प्रचार करेंगे।
विज्ञापन


मोदी सरकार में सभी केंद्रिय मंत्री अलग-अलग राज्यों की यात्रा करेंगे और केंद्र की उपलब्धियों को गिनाने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस क्रम में 26 मई से आगामी लोकसभा चुनाव तक सरकार और पार्टी के स्तर पर कई देशव्यापी कार्यक्रम चलाए जाएंगे। चार सदस्यीय टीम में शामिल एक केंद्रीय मंत्री के मुताबिक चुनावी वर्ष में प्रवेश करते ही सरकार और पार्टी लोगों के सामने 48 महीने और पूर्ववर्ती सरकारों के 48 साल के कार्यों का तुलनात्मक ब्यौरा पेश करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें