फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: पीएम मोदी के जन्मदिन पर महाराष्ट्र सरकार का तोहफा, एकनाथ शिंदे बोले- बनाए जाएंगे 'नमो पार्क'

Tue, 16 Sep 2025 10:38 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम, महाराष्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को ‘नमो पार्क’ योजना की घोषणा की। इस योजना के तहत राज्य के नगर परिषदों और नगर पंचायतों को पार्क विकसित करने के लिए प्रत्येक को 1 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी।

विज्ञापन


 उपमुख्यमंत्री शिंदे के कार्यालय के अनुसार, इस योजना से राज्य की 394 नगर परिषदें और नगर पंचायतें लाभान्वित होंगी। शिंदे ने कहा, ये पार्क ‘नमो पार्क’ नाम से जाने जाएंगे। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर महाराष्ट्र की ओर से उन्हें दिया गया उपहार है। योजना के तहत संभागीय स्तर पर प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इसमें तीन नगर परिषदों/नगर पंचायतों को पुरस्कार दिए जाएंगे।

प्रथम पुरस्कार 5 करोड़ रुपये, दूसरे स्थान के लिए 3 करोड़ रुपये और तीसरे स्थान के लिए 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। राज्य सरकार का कहना है कि इस पहल से शहरी इलाकों में हरियाली बढ़ाने और नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें