फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolkata Rape Case: CCTV में दिल दहला देने वाली वारदात; दुष्कर्म पीड़िता को दो आरोपी कॉलेज के अंदर घसीटते दिखे

Mon, 30 Jun 2025 08:34 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

वारदात के बाद प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस अधिकारी ने बताया था कि संदेह है कि लॉ कॉलेज की छात्रा ने मुख्य आरोपी के विवाह प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। इस वजह गुस्से से आगबबूला हुए आरोपी ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
कोलकाता में दुष्कर्म का मामला - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता में हुई भयावह वारदात को लेकर एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स में इसके हवाले से दावा किया गया कि फुटेज में दो आरोपी पीड़िता को घसीटकर कॉलेज के अंदर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। कोलकाता पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया गया कि सीसीटीवी फुटेज में कोलकाता की एक लॉ छात्रा को दो आरोपियों की ओर से कॉलेज गेट से कॉलेज परिसर के अंदर घसीटा जा रहा है। यहीं छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। दरअसल, दक्षिण कलकत्ता लॉ कॉलेज की 24 वर्षीय छात्रा के साथ 25 जून को संस्थान के दो वरिष्ठ छात्रों और एक पूर्व छात्र ने गार्ड रूम में कथित तौर पर दुष्कर्म किया था।

विज्ञापन


फिलहाल फुटेज की जांच की जा रही
सीसीटीवी फुटेज से पीड़िता की शिकायत की पुष्टि होती है। शिकायत में पीड़िता ने कहा था कि मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा ने दो अन्य लोगों को उसे जबरन गार्ड रूम में ले जाने के लिए कहा था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'सीसीटीवी फुटेज पीड़िता के आरोपों की पुष्टि करते हैं। इसमें तीन आरोपियों, सुरक्षा गार्ड और पीड़िता दिखाई दे रहे हैं। हम फिलहाल फुटेज की जांच कर रहे हैं।'

अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया
पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस को संदेह है कि लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया, क्योंकि उसने मुख्य आरोपी के विवाह प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। अब तक चार लोगों मनोजीत मिश्रा, प्रोमित मुखर्जी, जैद अहमद और कॉलेज गार्ड को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि मनोजीत ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया, जबकि अन्य दो ने उसका वीडियो बनाया और ब्लैकमेल किया।
विज्ञापन




सीन रीक्रिएशन कराया गया
इससे पहले पीड़िता को अपराध के सीन रीक्रिएशन के लिए कॉलेज ले जाया गया था। सहायक आयुक्त रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) मामले की जांच कर रहा है।
विज्ञापन


घटना को लेकर कई विरोध प्रदर्शन हुए
इस बीच घटना को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पश्चिम बंगाल में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर कई विरोध प्रदर्शन हुए।

भाजपा ने किया चार सदस्यीय समिति का गठन
एक अन्य घटनाक्रम में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चार सदस्यीय समिति का गठन किया है, जो मामले की जांच करने और अपने निष्कर्ष पेश करने के लिए बंगाल का दौरा करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें