फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह के बयान पर उमर अब्दुल्ला का पलटवार, कहा- देश ऑडोमॉस से पीड़ित है

Tue, 29 Jan 2019 10:22 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला
विज्ञापन

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने शाह के ओरोप वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि देश इस समय बहुत सारे ऑडोमॉस से पीड़ित है। ऑडोमॉस- ओवरडोज ऑफ ओनली मोदी, ओनली शाह। उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि देश ऑडोमॉस से बहुत ज्यादा पीड़ित है। 

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के उना में एक रैली के दौरान शाह ने कथित तौर पर कहा था कि भाजपा ने सरकार बनाने के एक साल के अंदर अपना वन रैंक वन पेंशन (ओरोप) का वादा पूरा कर दिया था। लेकिन कांग्रेस ने ओनली राहुल ओनली प्रियंका दी है। भाजपा अध्यक्ष ने यह बयान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्र की नियुक्ति पूर्वी उत्तर प्रदेश के महासचिव बनाने के बाद दिया।

वैसे यह पहली बार नहीं था जब भाजपा के किसी नेता ने प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री को लेकर कोई बयान दिया हो। इससे पहले बिहार के मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा था, 'प्रियंका अभी बच्ची हैं। यदि कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लड़ाई करना चाहती है तो उसे सोनिया गांधी को मैदान में उतारना चाहिए।'
विज्ञापन


उनसे पहले बिहार के एक मंत्री विनोद नारायण झा भी कह चुके हैं कि प्रियंका बहुत सुंदर है लेकिन सुंदरता पर वोट नहीं मिलते। वह रॉबर्ट वाड्रा की पत्नी हैं जो जमीन घोटाले और भ्रष्टाचार केस के आरोपी हैं। वह बहुत सुंदर है। भगवान ने उन्हें यह दिया है। मगर उनकी कोई राजनीतिक उपलब्धि नहीं है। राजनीति में वह नौसिखिया हैं। वह सुंदरता का कितना फायदा उठा सकती हैं?
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें