फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमान एयर के विमान ने मुंबई से उड़ान भरने के 12 मिनट बाद की आपात लैंडिंग

Wed, 03 Jul 2019 06:54 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
ओमान एयर - फोटो : Oman air
विज्ञापन
ओमान एयर के विमान को मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने से कुछ मिनटों बाद ही आपात लैंडिंग करनी पड़ी। खबर के मुताबिक उड़ान भरने के साथ ही विमान का एक इंजन फेल हो गया। 
विज्ञापन

 


समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक ओमान एयर के एक विमान 204 ने शाम 4 बजकर 42 मिनट पर मुंबई से मस्कट के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन उड़ना भरते ही विमान के एक इंजन में खराबी आ गई। जिसके बाद उसे तुरंत मुंबई एयरपोर्ट पर 4 बजकर 58 मिनट पर सुरक्षित उतार लिया गया। 

बता दें कि नागर विमानन निगरानी संस्था डीजीसीए लैंडिंग के बाद विमानों के रनवे पर फिसलने की कई घटनाओं के मद्देनजर एयरलाइनों को सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी किया। पिछले दो दिनों में कम से कम दो घटनाओं में खराब मौसम के बीच कमर्शियल विमान लैंडिंग के बाद रनवे पर फिसल गए। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि एक जुलाई को जयपुर से उड़ान भरने वाला स्पाइसजेट का एक विमान भारी बारिश के बीच मुंबई हवाई अड्डे पर उतरने के बाद मुख्य रनवे पर फिसल गया। 30 जून को भोपाल से स्पाइसजेट का एक अन्य विमान भारी बारिश और तेज हवा के कारण सूरत हवाई अड्डे पर रनवे से फिसल गया था। 
विज्ञापन


एयर इंडिया एक्सप्रेस का भी एक विमान 30 जून को मंगलुरू हवाईअड्डे पर लैंडिंग के बाद फिसल गया था और नरम मैदान में फंस गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें