फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओम पुरी ने की 'उड़ता पंजाब' मामले में सरकार की खिंचाई, बीजेपी से ज्यादा आप पसंद

Mon, 13 Jun 2016 08:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अभिनेता ओम पुरी - फोटो : Getty
विज्ञापन
जाने माने बॉालीवुड कलाकार ओम पुरी बीजेपी के नरेंद्र मोदी से ज्यादा आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल को पसंद करते हैं। उनकी माने तो वो आगामी चुनावों में बीजेपी की बजाय आप का समर्थन करेंगे। उन्होंने यह बात एक मीडिया चैनल के साथ हुए साक्षात्कार के दौरान कही।
विज्ञापन


ओम पुरी ने एक मीडिया साक्षात्कार के दौरान पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वो उन्हें नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल की जीत में कोई फर्क नजर नहीं आता। लोकप्रियता के मामले में जितनी बड़ी जीत नरेंद्र मोदी को मिली उतनी ही बड़ी अरविंद केजरीवाल भी। अरविंद केजरीवाल जब पहली बार सत्ता में आए थे तो उन्होंने मजह 49 दिनों में ही इस्तीफा दे दिया था लेकिन जनता ने उन्हें दोबारा चुना। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने सच्चे दिल से इस्तीफा दिया था इसलिए जनता ने उन्हें फिर से चुना।

उनके अलावा उनसे जब फिल्म 'उड़ता पंजाब' मुद्दे पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसके लिए निश्चित तौर पर सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि उड़ता पंजाब फिल्म को लेकर इसलिए सरकार को मिर्ची लगी हुई है क्योंकि वह राज्य की हकीकत से रू-ब-रू कराती है। पंजाब की हालत बेहद खराब है और इसमें निश्चित तौर पर स्थानीय पुलिस और राजनेताओं की मिलीभगत है। उन्होंने बीजेपी की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर बीजेपी वास्तव में ड्रग्स के खिलाफ है तो वह खुलकर सामने आए और मौजूदा सरकार से अपना समर्थन वापस ले। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आप के फैसले को सराहा

राजनीति की इच्छा जाहिर की - फोटो : Getty
अभिनेता ने बीजेपी को इस बात का भी भरोसा दिलाया कि अगर उनकी पार्टी ऐसा फैसला करती है तो निश्चित तौर पर पंजाब की जनता उन्हें जरूर चुनेगी। उन्होंने नरेंद्र मोदी के राजनीतिक इच्छाशक्ति पर भी सवाल उठाया। पुरी ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद कोई भी ऐसा नेता अबतक सामने नहीं आया जिसमें दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति हो। हालांकि, कुछ हद तक इंदिरा गांधी की राजनीतिक इच्छाशक्ति का जिक्र किया। 

इस दौरान ओम पुरी ने किसानों की बढ़ती आत्महत्या और उस पर सरकार की उपेक्षा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में लगातार किसान आत्महत्या कर रहे हैं लेकिन सरकारों पर उसका कोई असर नहीं हो रहा। पंचायत स्तर पर भी इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाए जा रहे जिसकी वजह से किसानों की समस्याओं के बारे में किसी को पता नहीं चल पा रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें